Dhanbad: अवैध माइंस में चाल धंसने से मजदूर की मौत

Dhanbad: निरसा ईसीएल मुगमा एरिया अंतर्गत राजा कोलियरी में अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान निरसा के न्यू धमाल का रहने वाला विशाल के रूप में हुई है। यह घटना आज दिन के 11:30 की है।

Dhanbad: चाल धंसने से मजदूर की मौत

अभी ये पता नहीं चला है कि अवैध खनन में और कितने लोग थे या कितने लोगों को चोटें आई हैं। घटना को लेकर स्थानीय मुखिया दिनेश सिंह और घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय दिनेश सिंह ने कहा कि यहां अवैध कोयला कारोबारियों अरमान शेख, अरबाज शेख के द्वारा मजदूरों से दिन-रात माइंस से अवैध खनन करवाया जा रहा है।

अवैध खनन के दौरान हादसा हुआ और एक मजदूर की जान चली गई। उन्होंने कहा कि अवैध माइंस से कोयला निकालकर पिकअप वेन से दूसरी जगह इकट्ठा कर फिर ट्रकों से बाहर भेजा जाता है। इधर घटना के काफी देर बाद भी ईसीएल अधिकारी या पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचे थे।

धनबाद से अनिल पांडेय की रिपोर्ट

Rohtas Free IVF Camp: रोहतास में नि:शुल्क IVF एवं मेडिकल चेकअप...

Rohtas Free IVF Camp: डेहरी के नील कोठी स्थित चंद्रराज वाटिका में बिलीव एंड ब्लेस्ड फर्टिलिटी एंड IVF सेंटर, पटना की ओर से नि:शुल्क...

Sudivya Sonu Last Rites: हजारों की भीड़ के बीच पंचतत्व में...

Sudivya Sonu Last Rites: झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक रहे स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को रविवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी...

Gopalganj के भवानी और रिया का World Taekwondo Championship 2026 के...

World Taekwondo Championship 2026, गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड से निकलकर दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान...