Advertisment

ई-भंडारण लागू करने वाला देश का प्रथम राज्य बना बिहार, घर बैठे किसान देख सकेंगे गोदामों का हाल

Patna– ई-भंडारण लागू करने वाला देश का प्रथम राज्य बना बिहार- बिहार राज्य भंडार निगम के गोदामों में कितनी जगह खाली है,भंडार के लिए रेट क्या है और कब किसने क्या भंडार किया, यह पूरी कुंडली अब एक क्लिक पर उपलब्ध होगी. गोदामों की पूरी प्रक्रिया ऑलाइन होने से किसान भी अपनी उपज को यहां स्टोर कर सकते हैं. इस पेपरलेस योजना को आज से शुरु कर दिया गया है.

राज्य भंडार निगम के द्वारा अधिवेशन भवन में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने ई-भंडारण के लिए वेब आधारित ऑनलाइन सॉफ्टवेयर व्यवस्था का शुभारंभ किया.

इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार एक बार पुनः गौरवान्वित हुआ है. भंडार गृहों के संपूर्ण गतिविधियों को केंद्रीयकृत स्वचालित व्यवस्था के तहत संचालित करने की दिशा में बिहार ई-भंडारण लागू करने वाला देश का प्रथम राज्य बना है.

उन्होंने कहा कि ई-भंडारण की प्रबंधन व्यवस्था से भंडारित सामग्रियों की प्राप्ति, निर्गमन, भंडारण, रासायनिक उपचार, परिवहन हथालन, गुण नियंत्रण इत्यादि विभिन्न आवश्यक सुविधाएं, जानकारियां एवं मॉनिटरिंग की उत्कृष्ट व्यवस्था कायम होगी.  साथ ही, ई-भंडारण से भंडारगृह की कार्यप्रणाली पारदर्शी एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित हो सकेगा और पुरातन जटिल प्रक्रियाओं में सुधार होगा.

उन्होंने कहा कि ई-भंडारण के शुभारंभ से बिहार राज्य भंडार निगम की कार्य व्यवस्था में सुधार के साथ आधुनिकीकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा. इस मौके पर श्रम मंत्री जिवेश मिश्रा सहित सहकारिता विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहें.

रिपोर्ट- शक्ति

JPSC Exam Scam: तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी CID, धर्मेंद्र और...

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी। धर्मेंद्र कुमार और रक्षक सिंह से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर...

Jharkhand Ration News: 59 लाख कार्डधारियों को बड़ी राहत, अगस्त में...

झारखंड के 59 लाख राशन कार्डधारियों को अगस्त में ही सितंबर और अक्टूबर का राशन मिलेगा। सरकार ने वितरण की तारीख तय कर दी...

JAC News: जैक के दो अधिकारियों की योग्यता पर सवाल, विभाग...

JAC ने शिक्षा विभाग को बताया कि वित्त पदाधिकारी राजेश कुमार और शैक्षिक पदाधिकारी प्रशांत पांडेय की योग्यता पद के तय मापदंडों के अनुरूप...