Advertisment

रिकेट्स पीड़ित रीता को नहीं मिल पा रहा है एम्स में बेड

Danapur– रिकेट्स से पीड़ित रीता- दानापुर की 9 वर्षीय रीता गंभीर बीमारी रिकेट्स से पीड़ित है.

करीबन एक वर्ष की उम्र से ही उसकी एड़िया मुड़ने लगी थी.

पटना के चिकित्सकों ने जल्द-जल्द से ऑपरेशन करवाने की सलाह दी है.

इसके बाद रीता को एम्स दिल्ली में दिखलाया गया, एम्स के चिकित्सकों ने भी जल्द से जल्द ऑपरेशन करवाने की सलाह दी

लेकिन समस्या यह है कि एम्स में बेड नहीं मिल रहा.

बेड की कमी के कारण एम्स रीता को भर्ती नहीं कर रहा है.

इधर उसकी समस्या बढ़ती जा रही है.

घर की माली हालत ऐसी नहीं है कि वह प्राइवेट अस्पताल में चिकित्सा करवा सके.

9 वर्षीय रीता को एम्स में नहीं मिल पा रहा है बेड

रीता के पिता राजेश कुमार एक प्राइवेट जॉब करते हैं, जबकि मां एक गृहिणी है.

थक हार कर रीता के पिता स्थानीय सांसद

और विधायक के मदद की गुहार लगा रहें हैं.

एम्स में बेड की व्यवस्था करवाने की गुहार लगायी जा रही है.रीता के पिता

राजेश कुमार कहते हैं कि हर वह दरवाजे को खटखटा रहा हूं, मदद की गुहार लगा हूं, लेकिन कहीं से मदद मिल नहीं पा रही. 

हर दिन के साथ समस्या गंभीर होती जा रही है.

 एक बेबस पिता की गुहार मात्र इतनी है कि कोई उनकी बिटिया को एम्स में भर्ती करवा दे.   

पकंज राज

Jamshedpur Ganja Smuggling: बिस्किट-चॉकलेट की गुमटी में छिपा था नशे का...

Jamshedpur Ganja Smuggling: MGM थाना इलाके में एक छोटे से गुमटी से गांजा और नशीले सिरप का कथित अवैध कारोबार चल रहा था, जिसका...

Baghmara Powerlifting Competition: बाघमारा में पावरलिफ्टिंग को मिली नई उड़ान, धनबाद-बोकारो...

Baghmara Powerlifting Competition: धनबाद ज़िले के बाघमारा इलाके के युवाओं को पावरलिफ्टिंग के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से तेतुलमारी में धनबाद-बोकारो ज़िला-स्तरीय ओपन...

Lohardaga Vishva Adivasi Diwas 2026: विश्व आदिवासी दिवस पर लोहरदगा में...

Lohardaga Vishva Adivasi Diwas 2026: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर लोहरदगा के स्थानीय नगर भवन में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया...