Advertisment

झारखंड में निवेश लाने पर सीएम हेमंत का जोर, कांग्रेस ने कहा- जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

कांग्रेस ने किया समर्थन, राजद ने भी मुख्यमंत्री के प्रयास को सराहा

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद निवेशकों को आकर्षित करने के लिए देश की राजधानी दिल्ली में मौजूद हैं। कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद यह पहला मौका है जब निवेशकों को रिझाने के लिए सीएम दिल्ली में कैम्प कर रहे हैं।

इस बाबत हेमंत सरकार में प्रमुख घटक दल के रूप में मौजूद कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन कहते हैं कि, जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि, रघुवर सरकार में मोमेंटम झारखंड के नाम पर जो लूट हुई वैसा नहीं होने दिया जाएगा।

सरकार में शामिल राष्ट्रीय जनता दल भी निवेशकों के लेकर सरकार के कदम का स्वागत करती है। पार्टी के प्रदेश महासचिव राजेश यादव कहते हैं कि, सरकार ज्यादा से ज्यादा इन्वेस्टर को बुलाना चाहती है, ताकि जनमानस की जरूरतों को पूरा किया जा सके।

Assam Flood Relief Reliance Foundation: बाढ़ प्रभावितों के लिए रिलायंस फाउंडेशन...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: रिलायंस फाउंडेशन ने ऊपरी असम में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...