Advertisment

साहिबगंज में चला हेमंत का बुलडोजर, ईडी की कार्रवाई के बाद प्रशासन रेस

साहिबगंज : साहिबगंज में चला हेमंत का बुलडोजर झारखंड में ताबड़तोड़

ईडी की कार्रवाई के बाद खान सचिव पूजा सिंघल होटवार जेल में रात गुजार रही हैं.

तो वहीं दूसरी ओर राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन के फरमान पर

साहिबगंज जिले के आला अधिकारी फुल एक्शन के मूड में दिख रहे हैं.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के फरमान के बाद जिले के आला अधिकारी

खनिज के लुटेरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.

जिस को लेकर अवैध माइनिंग के साथ चलने वाले परिवहन के ऊपर भी नकेल कस दिया गया है.

जिले के कई जगहों पर माइनिंग चेक नाका खोल दिया गया है.

buldozer1 22Scope News

ढाटापारा पहाड़ पर चला बुलडोजर

अवैध खनिज के लुटेरों पर साहिबगंज उपायुक्त के द्वारा गठित टास्क फोर्स की टीमों के द्वारा अवैध रूप से चलने वाले स्टोन चिप्स के क्रेशरों पर हेमंत का बुलडोजर चलना शुरू हो गया है. मुख्य रूप से बरहरवा प्रखंड के कोटलपोखर थाना स्थित ढाटापारा पहाड़ पर दो क्रेशरों पर प्रशासनिक बुलडोजर चलाया गया है. वहीं 4 क्रेशर को सील कर दिया गया है.

पत्थर माफियाओं में मचा हड़कंप

इसके अलावे साहिबगंज जिले के मिर्जाचौकी एवं महादेवगंज पहाड़ों के ऊपर भी अवैध रूप से चलाने वाले क्रेशर पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है. प्रशासनिक कार्रवाई से पूरे साहिबगंज जिला में अवैध रूप से चलाने वाले खदान व क्रेशर मालिकों पर हेमंत सोरेन का बुलडोजर चलना शुरू हो चुका है. इस कार्रवाई के कारण साहिबगंज जिला के पत्थर माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.

ईडी की कार्रवाई के बाद रेस हुए अधिकारी

जानकारों का कहना है कि ईडी की कार्रवाई के बाद पूरे राज्य के प्रशासनिक आला अधिकारी रेस हो चुके हैं. उसी का नतीजा है कि साहिबगंज जिले के आला अधिकारियों के ऊपर उंगली ना उठे, इसी को लेकर अधिकारी अवैध कारोबारियों के ऊपर ताबड़तोड़ छापेमारी कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

रिपोर्ट: अमन

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद के स्कूल में एमडीएम बनाते...

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद ज़िले के बलियापुर ब्लॉक में स्थित मुकुंडा के न्यू प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार को मिड-डे मील (MDM) बनाते समय...

Jamtara Pregnant Woman Death Protest: जामताड़ा में गर्भवती की मौत पर...

Jamtara Pregnant Woman Death Protest: 16 जुलाई को जामताड़ा सदर अस्पताल में गर्भवती महिला रीना देवी और उनके अजन्मे बच्चे की मौत के मामले को...

Bokaro Physiotherapist Death: बोकारो सदर अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. वीरेंद्र महतो...

Bokaro Physiotherapist Death: बोकारो सदर अस्पताल में काम करने वाले फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. वीरेंद्र महतो की संदिग्ध हालात में मौत के बाद अस्पताल परिसर में...