Jharkhand को लगा बुलडोजर बाबा का रोग, यहां चला बुलडोजर…

Baghmara : यूपी में योगी सरकार के आने के बाद जिस तरह से बुलडोजर चलने के मामले ने पूरे देश में सुर्खियां बटोरी। उसी प्रकार अब झारखंड (Jharkhand) को भी बुलडोजर बाबा का रोग लग गया है। झारखंड में धनबाद के बाघमारा में अवैध कोयला कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर चला है।

बता दें कि बाघमारा में एक बार फिर कोयले के अवैध कारोबार ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। अवैध कोयले के काले खेल में पुलिस प्रशासन ने भी अपने कान खड़े रखे हैं। इसी दौरान बाघमारा के रामकनाली ओपी पुलिस और सीआईएसएफ ने संयुक्त छापेमारी कर लगभग 40 टन अवैध कोयला जप्त कर लिया है।

Jharkhand : रामकनाली ओपी और सीआईएसएफ की संयुक्त कार्रवाई

रामकनाली ओपी को यह सूचना मिली थी कि बीसीसीएल एरिया 04 के अम्बे माइनिंग आउटसोर्सिंग कोल माईन्स से रात के अंधेरे में अवैध तरीके से कोयला निकालकर समीप में ही भंडारण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर रामकनाली ओपी प्रभारी मंगल कुजूर ने स्थानीय सीआईएसएफ बल के साथ चिन्हित स्थल पर छापेमारी की।

ये भी पढ़ें- Irfan Ansari का बड़ा बयान-मोहर्रम के दौरान बीजेपी ने करवाया दंगा… 

इस दौरान भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया गया। छापेमारी के दौरान प्रशासन ने अवैध कोयले के भंडारण को जब्त किया है और अवैध भंडारण पर प्रशासन ने बुलडोजर भी चलाया गया। पुलिस ने जप्त कोयले को स्थानीय बीसीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया। रामकनाली ओपी प्रभारी ने कार्रवाई के बाद कहा कि किसी भी स्थिति में कोयले के अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जायेगा।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...