Advertisment

कटिहार : मुस्कान की तलाश में भटक रहा विशाल

कटिहार : मुस्कान की तलाश में भटक रहा विशाल- ‘‘साहब मुझे मेरी बीबी से मिलवा दो’’

कुछ ऐसी ही गुहार के साथ पिछले कई दिनों से कटिहार के सड़कों पर

विशाल अपने मुस्कान के लिए भटक रहा है.

दरअसल पटना के रहने वाले विशाल को अनिशाबाद में पढ़ाई के दौरान ही

मुस्कान से मोहब्बत हुआ था और फिर धीरे-धीरे इश्क परवान चढ़ा

और एक दूसरे के घरवालों के रजामंदी से दोनों परिणय सूत्र में बंध गए.

कटिहार : मुस्कान की तलाश – युवक ने इसपर लगाया आरोप

इसके बाद बेहतर काम के सिलसिले में दोनों प्रेमी युगल गुजरात चले गए.

मगर अचानक मुस्कान के कुछ शारीरिक परेशानी के कारण उसे इलाज के लिए पटना अपने बुआ के पास आकर रहना पड़ा और इसी दौरान कटिहार के पवई के रहने वाले अब्दुल राजा उसकी बीवी को बहला-फुसलाकर लेकर आ गया. ऐसा विशाल का आरोप है. इस लिए अब वो अपने तथाकथित प्रेमी के भ्रम जाल से अपनी पत्नी को मुक्त कराने के लिए अपने शादीशुदा प्रेम बंधन का सबूत के तौर पर फोटो लेकर कटिहार के सड़कों पर लोगों से उनके माशूका से एक बार फिर मिलवा देने की गुहार लगा रहा है.

एसपी से लगाई गुहार

इस बात पर लोगों ने ज्यादा तवज्जो नहीं दिया. वहीं विशाल ने आवेदन के साथ एसपी के पास पहुंच कर अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलवाने का गुहार लगा रहे हैं. फिलहाल कटिहार में विशाल और मुस्कान की इस अजब प्रेम की गजब कहानी की चर्चा पूरे इलाके में जोरों पर है.

Video Link : Vishal love Story

रिपोर्ट: श्याम

Chirkunda Illegal Lottery News: हाईटेक मशीनों से छप रही थी प्रतिबंधित...

Chirkunda Illegal Lottery News: अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ़ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने झारखंड के धनबाद ज़िले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र में एक...

Asarfi Hospital Dhanbad News: धनबाद में असर्फी हॉस्पिटल पर बड़ी कार्रवाई,...

Asarfi Hospital Dhanbad News: धनबाद नगर निगम ने शहर के अशर्फी अस्पताल के खिलाफ़ बिल्डिंग नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की...

JPSC JSSC Protest Jharkhand: जमशेदपुर में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर...

JPSC JSSC Protest Jharkhand: झारखंड में JPSC, JSSC और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ गुस्सा ज़ाहिर करने...