Advertisement
Advertisement

Facebook से हुआ प्यार, दो बच्चे की मां असम से पहुंची कटिहार, पुलिस ने…

क़टिहार: Facebook के माध्यम से प्यार हुआ तो दो बच्चों की मां अपने प्रेमी से मिलने असम से बिहार पहुंच गई। बिहार के कटिहार पहुंच कर दो बच्चे की मां ने अपने प्रेमी के साथ निकाह कर लिया। उधर महिला खोजते हुए असम पुलिस के साथ महिला का पति भी कटिहार पहुंच गया। मिली जानकारी के अनुसार असम के ग्वालपारा की रहने वाली एक महिला दिलशाही बेगम को Facebook के माध्यम से कटिहार के बरारी नगर पंचायत के मंटू चौक टाली भट्ठा मुस्लिम टोला निवासी मो तौफीक से प्यार हो गया।

दोनों Facebook के माध्यम से एक दूसरे के संपर्क में थे और लगातार बातचीत करते थे। अचानक महिला ट्रेन से अकेले ही अपने प्रेमी के घर पहुंच गई जहां उसने अपने प्रेमी से निकाह कर लिया और फिर दूसरे दिन कोर्ट में भी शादी कर ली। उधर महिला के घर से भागने के बाद उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और महिला को खोजते हुए असम पुलिस के साथ कटिहार पहुंच गया।

यह भी पढ़ें – Siwan: ‘सजनवा हमर, सखी रंगदार मिलल’, पुलिस की गाड़ी में बनाया रील अब हुआ वायरल

कटिहार पुलिस और स्थानीय नगर परिषद के पर्षद प्रतिनिधि नीरज कुमार यादव उर्फ़ हिटलर यादव की मदद से महिला को बरामद कर लिया। फिलहाल असम पुलिस महिला को अपने साथ लेकर वापस चली गई। महिला के पति ने बताया कि उनका निकाह करीब 15 वर्ष पहले हुआ था। Facebook के माध्यम से प्यार होने के बाद महिला अपने प्रेमी के पास चली आई। उनकी एक 13 वर्ष और दूसरा 9 वर्ष की पुत्री है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   होली में Patna पुलिस मान गई बुरा, कांस्टेबल हुआ लाइन हाजिर तो तेज प्रताप पर…

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Samrat Chaudhary Patna Clean City Award: पटना को मिला स्वच्छ शहर...

Samrat Chaudhary Patna Clean City Award: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के 10वें संस्करण में पटना को ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री सम्राट...

Patna State First Clean City Award: सफाई कर्मियों के साथ राष्ट्रपति...

Patna State First Clean City Award: स्वच्छता के क्षेत्र में पटना नगर निगम ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26...

Bagodar School Computer Theft: स्कूल से 11 कंप्यूटर सेट चोरी करने...

Bagodar School Computer Theft, गिरिडीह: गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में विद्यालय से 11 कंप्यूटर सेट चोरी होने के मामले का पुलिस ने...