हाजीपुर से जन सुराज यात्रा की शुरुआत, प्रशांत के निशाने पर लालू, नीतीश

Hazipur-आखिरकार जेठ की इस तपती दुपहरिया में राजनीतिक रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर ने अपनी पॉलिटिकल यात्रा की शुरुआत कर दी.इस अवसर पर प्रशांत किशोर ने चौपाल लगा कर अलग-अलग जिलों से आये कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. साथ ही स्व रघुवंश प्रसाद सिंह के परिजनों से भी मिले. मौके पर समर्थकों का लम्बा हुजूम लगा रहा.

पॉलिटिकल यात्रा या जन सुराज

प्रशांत किशोर की कोशिश बिहार में एक नया राजनीतिक विकल्प देने की है. उन्होने कहा कि एक नई राजनीतिक व्यवस्था का निर्माण के लिए वैशाली की पवित्र भूमि से बेहतर कोई स्थान नहीं हो सकता. यही वह पवित्र भूमि है जहां से अपने विजन को बिहार की जनता के समझ रखा जा सकता है.

Prasan kishor 22Scope News

प्रशांत किशोर ने कहा कि आने वाले दिनो में पूरे बिहार में पद  यात्रा कर समाज के अलग अलग वर्गों के लोगों से मुलाकात करुंगा, उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश करुंगा. साथ ही जमीनी जरुरत और जन आंकाक्षाओं के अनुरुप नये राजनीतिक विकल्प को तैयार करुंगा. हमारी कोशिश बिहार  के सर्वागीण विकास के लिए 15 वर्षों का ब्लू प्रिंट तैयार करने की होगी.

इस अवसर पर प्रशांत किशोर ने लालू को समाजिक न्याय का मसीहा बताया, साथ ही नीतीश के विकास मॉडल की सराहना भी की, लेकिन साथ ही साथ में बिहार की बदहाली के लिए लालू और नीतीश की नाकामियां भी गिनवाने से पीछे भी नहीं रहें.

रिपोर्ट शक्ति

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...