Advertisment

कपड़ा धोने वाली मुन्नी देवी को राजद ने बनाया एमएलसी उम्मीदवार

Patna– प्रत्याशी मुन्नी देवी- राजद की ओर से एमएलसी की उम्मीदवार घोषित होते ही प्रत्याशी मुन्नी देवी लालू यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंची. मुन्नी देवी ने कहा कि उसे तो इस बात की जानकारी भी नहीं थी, कि उसे राजद की ओर से एमएलसी बनाया गया है, इसकी खबर भी मुझे दूसरे लोगों के द्वारा मिली.

कपड़े धोकर गुजारा करने वाली मुन्नी देवी के चेहरे पर टिकट मिलने पर आश्यर्य  के भाव थें, उसे विश्वास नहीं हो रहा था कि उसके जैसे साधारण महिला को राजद ने अपना टिकट देकर विधान परिषद भेजने का  फैसला किया है.  मुन्नी देवी ने कहा कि इस तरह के फैसले राजद में ही हो सकते हैं. यह परिवारवाद की पार्टी नहीं ब्लकि गरीब और दलितों की पार्टी है.

तेज प्रताप यादव ने भेंट किया गीता की प्रति

मुन्नी देवी के द्वारा यह जानकारी मिलने पर कि उसके पास एक अदद मोबाइल फोन भी नहीं है, तत्काल उसके लिए एक फोन की व्यवस्था करवायी गयी. जबकि मौके पर  मौजूद तेज प्रताप यादव ने मुन्नी देवी को गीता उपहार दिया. साथ ही वे उसे अपनी गाड़ी से छोड़ने  भी गए. बता दें कि राजद की ओर से मुन्नी देवी जैसी साधारण पृष्ठभूमि की महिला को उम्मीदवार बनाने की चर्चा अब सोशल मीडिया पर भी होने लगी है.

रिपोर्ट- प्रणय राज

Bihar Liquor Ban: शराबबंदी पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान,...

Bihar Liquor Ban: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) की युवा शाखा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार...

Jharkhand Adivasi Mahotsav 2026: आदिवासी महोत्सव के मंच से हेमंत सोरेन...

Jharkhand Adivasi Mahotsav 2026: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 के दौरान, मुख्यमंत्री हेमंत...

Jamshedpur Ganja Smuggling: बिस्किट-चॉकलेट की गुमटी में छिपा था नशे का...

Jamshedpur Ganja Smuggling: MGM थाना इलाके में एक छोटे से गुमटी से गांजा और नशीले सिरप का कथित अवैध कारोबार चल रहा था, जिसका...