Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्नदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्षों ने केन्द्रीय नेतृत्व से की मुलाकात

रांचीः  झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कार्यकारी अध्यक्ष सांसद गीता कोड़ा, विधायक बंधु तिर्की, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो और शहजादा अनवर ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, महासचिव तारिक अनवर और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से दिल्ली में मुलाकात कर सभी राष्ट्रीय नेताओं से झारखंड में पार्टी संगठन की मजबूती के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया।

सभी नेताओं ने अपने-अपने अनुभव से झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। नेताओं ने कहा कि  झारखंड की सरकार कांग्रेस के समर्थन से सरकार चल रही है। इसलिए आप की  जिम्मेदारी है कि पार्टी के चुनावी वायदे को सरकार के साथ मिल कर पूरा करें और केंद्र की भाजपानीत सरकार की गलत नीतियों का सड़क पर उतरकर विरोध करें। पंचायत स्तर तक संगठन का विस्तार कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़े।

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्षों ने पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारियों पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया।

रिपोर्टः-मदन

Commercial Advertisment

Nitish Setu: पटना-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का होगा नाम नीतीश सेतु,...

 पटना के कच्ची दरगाह से वैशाली के बिदुपुर तक बने सिक्स लेन पुल का नाम नीतीश सेतु होगा। पीएम नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को...

Rahul Gandhi Khunti Visit: 4-5 दिसंबर को झारखंड आ सकते हैं...

 राहुल गांधी 4-5 दिसंबर को खूंटी आ सकते हैं। इस दौरान पेसा कानून, ग्रामसभा के अधिकार और आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों पर पारंपरिक ग्राम...

JPSC Exam Scam: धर्मेंद्र को कपड़े खरीदने के लिए मिले 1...

 झारखंड JPSC परीक्षा घोटाले में CID को धर्मेंद्र कुमार और सिंडिकेट सरगना अरुण कुमार के बीच लाखों के लेन-देन के सबूत मिले। फरार आरोपियों...