Road Accident: चक्रधरपुर में 1 पत्रकार समेत 2 की दर्दनाक मौत

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में एक पत्रकार समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ. स्थानीय लोगों के अनुसार जब वे मॉर्निंग वॉक कर रहे थे उसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया. उसके बाद चालक ने वाहन को लेकर फरार हो गया.

घटना की सूचना मिलने के बाद आक्रोशितों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की. वहीं कुछ लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं. सड़क हादसे में मरने वाले पत्रकार का नाम सुदाम प्रधान है वहीं दूसरा काशी साहू की मौत हुई है. आक्रोशित लोगों ने दोनों के शव को सड़क पर रखकर जामकर कर दिया. लोगों ने इस घटना की जांच की मांग की. लोगों का कहना है कि पुलिस घटना को अंजाम देने वाले वाहन को जब्त करे और चालक को गिरफ्तार करे.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया और जाम को मुक्त कराया. इसके बाद दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट: मदन सिंह

EPFO New Schemes 2026: विश्वास, कर्मचारी नामांकन अभियान और Amnesty Scheme...

EPFO ने विश्वास-2026, कर्मचारी नामांकन अभियान और एमनेस्टी योजना-2026 शुरू की। लाखों कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा, पुराने विवादों के समाधान और ट्रस्टों को कानूनी...

CBSE Three Language Policy: कक्षा 9 में तीन भाषाएं अनिवार्य करने...

सीबीएसई की तीन भाषा नीति सुप्रीम कोर्ट पहुंची। कोर्ट ने केंद्र, NCERT और CBSE को नोटिस जारी कर 10 दिन में जवाब मांगा। अगली...

Jharkhand High Court: Mutation से तय नहीं होगा जमीन का Ownership,...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि म्यूटेशन, जमाबंदी और लगान रसीद से जमीन का मालिकाना हक साबित नहीं होता। स्वामित्व विवाद का फैसला केवल सिविल...