Road Accident – दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत…..

Road Accident – रांची के खलारी में एक दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) की घटना घटी है जहां एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि इस घटना में एक गंभीर रुप से घायल है जिसको बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है। यह घटना खलारी के भेलवाटांड़ के पास की बताई जा रही है। टक्कर के बाद कार चालक फरार बताया जा रहा है।

100 मीटर तक घसीटते ले गई कार

जानकारी के अनुसार हादसा इतना दर्दनाक था कि कार ने बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने करीब 8 घंटे तक मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। शाम 7 बजे से करीब रात के 3 बजे तक सड़क जाम रहा।

ये भी पढ़ें- Giridih Murder – संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप…. 

जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार कार ने विपरीत दिशा में जाकर बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार पति, पत्नी समेत उसके तीन बच्चे सड़क से दूर फेंका गए। घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बुरी तरह से घायल बच्ची की भी हालत गंभीर है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

📍 लोकेशन और मौसम लोड हो रहा है...

Stay Connected
124,000FansLike
21,400FollowersFollow
497FollowersFollow
529,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest News

Breaking : जनगणना नहीं, जनसंख्या हैकिंग की साजिश है-जेएमएम का केन्द्र सरकार...

Breaking Ranchi : केंद्र सरकार द्वारा जनगणना की अधिसूचना जारी किए जाने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव व प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य...