Ranchi Accident : सड़क बनी खून का दरिया! बेकाबू कार ने बाइक समेत कार को रौंदा, चार की दर्दनाक मौत…

Ranchi Accident : राजधानी रांची के व्यस्त हरमू-अरगोड़ा रोड पर रविवार शाम करीब 5:30 बजे एक भयावह हादसा हुआ, जब तेज रफ्तार और बेकाबू एसयूवी ने सड़क पार कर रही पांच लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में महिला समेत दो बच्चियों और एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : सहायक आचार्य बहाली परीक्षा का परिणाम जारी, आधे से अधिक पद खाली… 

Ranchi Accident : तीनों आपस में रिश्तेदार थीं

मृतको में किरण देवी, युवती रितिका मंडल, और 8 वर्षीय पूर्वी शामिल है। तीनों आपस में रिश्तेदार थीं। मृत बच्ची पूर्वी संत फ्रांसिस स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा थी और किरण देवी उसकी नानी, जबकि रितिका मौसी थी। वहीं घटना में दो अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, रांची समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

Ranchi Accident : बच्ची के पिता स्टेशन मास्टर

पूर्वी के पिता वाल्मीकि प्रसाद घाटशिला में सहायक स्टेशन मास्टर हैं और मां पूनम देवी ठाकुरगांव में एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। घटना के वक्त परिवार हरमू हाउसिंग कॉलोनी के क्वार्टर नंबर M-42 में किराए पर रह रहा था। हादसे की खबर मिलते ही पूर्वी की मां घटनास्थल पर पहुंचीं और अपनी बेटी की लाश को देखकर बेसुध हो गईं। परिवार की चीत्कार से वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। पूर्वी का छोटा भाई भी वहां था, जो राहगीरों को अपनी बहन की लाश दिखाकर मासूमियत से चीखता रहा।

ये भी पढ़ें- Air India की फ्लाइट में तकनीकी खराबी: चेन्नई डायवर्ट, केसी वेणुगोपाल समेत 5 सांसद थे सवार… 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एसयूवी चालक पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए आया, फिर किरण देवी, रितिका और पूर्वी को कुचल दिया। इसके बाद उसने सड़क किनारे खड़ी एक कार में टक्कर मारी और डिवाइडर पार करते हुए सड़क के दूसरी ओर जाकर एक पेड़ से टकरा गया।

Ranchi Accident
Ranchi Accident

ये भी पढ़ें- Hazaribagh में भूस्खलन का खतरा! बभनबे पहाड़ का हिस्सा खिसका, ग्रामीणों में दहशत 

हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। भाजपा प्रदेश कार्यालय के समीप स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर दो घंटे तक अरगोड़ा-हरमू रोड को जाम कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर भीड़ को शांत कराया और ट्रैफिक बहाल किया। पुलिस ने सभी के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें- Ramdas Soren Health Update : मंत्री रामदास सोरेन की हालत अभी भी गंभीर, ऑपरेशन पर आज हो सकता है फैसला 

Ranchi Accident : नशे में था चालक, खुद पहुंचा थाने

पुलिस के अनुसार, एसयूवी चालक की पहचान आदर्श राज उर्फ मोहित राज के रूप में हुई है, जो अपर बाजार का निवासी और वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का मालिक है। वह घटना के वक्त नशे में था और हादसे के बाद खुद थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर सोमवार को जेल भेजा जाएगा।

ये भी जरुर पढ़ें++++

Ranchi Breaking : बीजेपी ऑफिस के पास भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर में तीन की दर्दनाक मौत 

Ranchi Accident : NH-39 पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर… 

बुरे फंसे Rahul Gandhi! “वोट चोरी” पर चुनाव आयोग का नोटिस, मांगा जवाब… 

Saraikela Accident : खड़े ट्रक से जा टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन युवकों की दर्दनाक मौत… 

Ranchi Breaking : हिंदपीढ़ी में दिनदहाड़े चली गोली, युवक की मौत… 

Breaking : टाटा स्टील के सीईओ टीवी नरेंद्रन ने नेमरा में शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

 

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...