Big breaking- नर्स की दरिंदगी, नवजात को तेल के बदले एसिड से सफाई

Munger– जमालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एक नवजात को तेल के बदले एसिड से सफाई करने की खबर आई है. बतलाया जा रहा है कि दरियापुर निवासी सुभाषिनी कुमारी ने जमालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर एक बच्ची को जन्म दिया था.

प्रसव के बाद नर्स ने परिजनों से सरसों के तेल की मांग की. परिजनों ने इतनी रात में तेल देने में अपनी असमर्थता व्यक्त की, उसके बाद नर्स ने सफाई कर्मचारी से सामने रखी बोतल की  मांग की और उससे नवजात के शरीर को साफ कर दिया. मालिश होते ही नवजात जार-बेजार रोने लगी, साथ ही उसके शरीर पर छाले और फोड़े निकलने लगे.

मामला बिगड़ता देख कर स्वास्थ्य केन्द्र पर मौजूद कर्मियों ने आनन फानन  में प्रसूता और नवजात को सदर अस्पताल भेज दिया. लेकिन सदर अस्पताल ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर  दिया.

मामला उलझता देख कर परिजनों ने नवजात और प्रसूता को तत्काल एक निजी क्लीनिक में भर्ती करवाया. जहां  दोनों का इलाज किया जा रहा है.प्रसूता सुभाषिनी ने बतलाया कि नवजात को नर्स ने तेल की जगह एसिड से सफाई कर दिया. जिसके कारण उसके पूरे शरीर पर फोड़े पड़ गए और बच्ची का पूरा शरीर झुलस गया.

 

सिविल सर्जन ने दिया मामले में जांच के आदेश

घटना के नौ दिन के बाद मामला सामने आने के बाद सिविल सर्जन ने एएनएम सहित अन्य के विरुद्ध कार्रवाई का आदेश दिया है. साथ ही एसिड से सफाई के आरोप को खारिज किया है. सिविल सर्जन ने आशंका जाहिर की  है कि यह तेल का रिएक्शन हो सकता है.

मामले में ड्यूटी पर तैनात नर्स से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए तत्काल ड्यूटी हटा दिया गया है.  साथ ही उस तेल का सैंपल लेकर जांच के लिए भी भेजा गया हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आयेगी.

रिपोर्ट-शक्ति

Saffrn

Trending News

Breaking: सम्राट कैबिनेट की दूसरी बैठक मे विभिन्न विभागों के कुल...

Patna: पटना में दिनांक-29 अप्रैल, 2026 बुधवार को अपराह्न 5:00 बजे मंत्रिपरिषद् की बैठक  हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी  ने बैठक की अध्यक्षता की।बैठक में...

बिहार से छात्रों के पलायन में आई भारी कमी, घर बैठे...

Patna: राज्य से पढ़ाई के लिए छात्रों के पलायन में भारी कमी आई है। बिहार में ही छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।...

अस्मिता सिटी लीग 2026: बेटियों ने खेलों में दिखाई अपनी प्रतिभा,...

Ramgarh: खेल प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय, रामगढ़ के तत्वावधान में आयोजित अस्मिता सिटी लीग 2026 के दो दिवसीय खेल...

झारखंड Utpad Sipahi परीक्षा विवाद पर अदालत ने JSSC से मांगा...

Jharkhand: झारखंड राज्य में सरकारी नौकरियों की भारी कमी है। कई पद खाली होने के बावजूद सरकार नौकरी देने में विफल साबित हो रही...

CM सम्राट कैबिनेट की दूसरी बैठक, कई एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : बिहार में नई सरकार बनने के बाद आज सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में दूसरी बैठक हुई। जिसमें दोनों डिप्टी सीएम विजय...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img