कटिहार का ये आम बना चर्चा का विषय, दुनिया के सबसे महंगे आम से हो रही तुलना

निगरानी के लिए लगाया गया CCTV

कटिहार : कटिहार में आम के मौसम में लाल आम खास चर्चा में हैं.

बरमसिया मोहल्ले में पुष्पा देवी और राजन यादव के घर के आंगन में

इस लाल आम से लदे पेड़ को लेकर दुनिया के सबसे महंगे आम की

प्रजाति जापानी मियांजाकी आम होने की भी चर्चा है.

हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो पाया है.

घर के लोग भी कहते हैं कि पिछले साल चर्चा के दौरान यह बातें उन लोगों को पता चला है. वे लोग भी उसके बाद से इस आम के पेड़ को लेकर ज्यादा सजग है. इसकी निगरानी के लिए फिलहाल चारों तरफ से दीवार होने के बावजूद सीसीटीवी कैमरा भी लगा दिया गया है.

27 साल पहले लगाया गया था पेड़

जहां तक स्वाद का सवाल है घर के लोगों की माने तो इसका स्वाद कुछ दवा के फ्लेवर वाला होता है. लगभग 27 साल पुराने इस पेड़ को पुष्पा देवी के ससुर यानी राजन यादव के पिता ने लगाया था. फिलहाल पिछले कुछ सालों से इस घर का लाल आम पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.

आम के प्रजाति के बारे में अभी तक नहीं मिली सही जानकारी

पुष्पा देवी कहती है कि अगर इस आम के प्रजाति के बारे में सही जानकारी मिल जाए तो अच्छा होता है, वही राजन भी कहते हैं वह लोग खुद खाने के साथ-साथ आस-पड़ोस के लोगों में भी इस आम को हर बार बांटते आए हैं. इस बार वे लोग भी चाह रहे हैं इसकी प्रजाति के बारे में सही जानकारी मिल जाए. इसलिए अब राजन इसके लिए उचित माध्यम से संपर्क करने के बात भी कह रहे हैं. कुल मिलाकर कटिहार के यह लाल आम फिलहाल खास चर्चा में बना हुआ है.

रिपोर्ट: श्याम

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...