विश्वास रैली में बाबूलाल की गर्जना, आदिवासियों की जमीन लूट कर कलयुग का जमींदार बना सोरेन परिवार

Ranchi-मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी-धरती आबा बिरसा मुंडा विश्वास रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए हेमंत सोरेन पर आदिवासियों की जमीन लूटने का गंभीर आरोप लगाया है.

बाबूलाल मरांडी ने दावा किया कि भाजपा सरकार में आदिवासियों का सबसे अधिक विकास हुआ. उन्हे नौकरी दी गयी, गांवों को सड़कों से जोड़ा गया. हेमंत सरकार आदिवासी की बात तो करती है, लेकिन वह कभी परिवारवाद से उपर नहीं उठ पाती.     

पत्नी, भाई, ससुराल वाले और प्रेस सलाहकार के नाम पर खदानों का आवंटन होता है. हेमंत सोरेन यहां के आदिवासियों को अपना परिवार ही नहीं मानता. उनके सभी सगे संबंधी बेलगाम हो गये हैं. जमींदारी प्रथा तो समाप्त हो गयी, लेकिन सोरेन परिवार कलयूग का नया जमींदार बन गया.  

जबकि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि यह आदिवासी ही हैं, जिन्होने अपनी संस्कृति और संस्कार की हिफाजत के लिए अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध छेड़ा.

यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जिसने आदिवासी कल्याण के लिए पहली बार आदिवासियों से लिए अगल से मंत्रालय का गठन किया. आज की रैली 32 जनजातियों का महासंगम है.

2014 के बाद जनजातीय समाज में सर्वाधिक विकास हुआ- अर्जुन मुंडा

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सुदूरवर्ती इलाकों में रहने वाले जनजातीय समाज के सपने को साकार करने में मोदी सरकार ने महती भूमिका का  निर्वाह किया है.  भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस  के रुप में आयोजित कर जनजातीय समाज सम्मानित किया है. आदी आदर्श ग्राम योजना के तहत 36 हजार गांवों को चिन्हित किया गया है, 740 एकलव्य आवासीय विद्यालय के निर्माण का कार्य किया जा रहा है.

हेमंत सरकार में तेजी से बढ़ा आदिवासियों का धर्मांतरण: रघुवर दास

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जब जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है,  आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए काम किया. कांग्रेस ने कभी भी आदिवासी समाज की चिंता नहीं की. धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए भाजपा सरकार ने कानून बनाया, लेकिन हेमंत सरकार में धर्मांतरण की सर्वाधिक घटनाएं सामने आयी है.

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा, सांसद सुदर्शन भगत, सुनील सोरेन, राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा, राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और तोरपा विधायक कोचे मुंडा उपस्थित रहें.

BELTRON CM Relief Fund: बेल्ट्रान ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए...

BELTRON CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (BELTRON) ने...

Jio Subscriber Growth August 2026: Jio फिर बना नंबर वन! अगस्त...

Jio Subscriber Growth August 2026, नई दिल्ली: देश के टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो ने अगस्त 2026 में एक बार फिर नए मोबाइल ग्राहकों...

JTET 2026 Admit Card: 15 अक्टूबर से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र,...

JTET 2026 Admit Card: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 यानी JTET 2026 की तारीख घोषित कर दी गई है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) के अनुसार...