रांची हिंसा मामले को लेकर प्रशासन सतर्क, 17 जून को जुमे की नमाज को लेकर बनाया ये प्लान

234
Advertisment

शांति समिति की बैठक में डीसी, एसएसपी के अलावे कई लोग हुए शामिल

रांची : रांची में हुए हिंसा मामले को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है.

Advertisment

समाज में शांति व्यवस्था बहाल हो सके इसे लेकर

जिला प्रशासन ने केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की.

बैठक में रांची डीसी, एसएसपी के अलावे जिले के कई आला अधिकारी मौजूद रहे.

वहीं समाज के विभिन्न वर्ग के लोग भी बैठक में शामिल हुए.

ranchi dc 1 22Scope News

लिए गए कई निर्णय

बैठक में रांची के माहौल को शांत करने और आने वाले दिनों में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इस पर विशेष जोड़ दी गई. खासकर 17 जून को जुमे की नमाज के दौरान विभिन्न मस्जिदों के बाहर विभिन्न सामाजिक राजनीतिक और अमन पसंद लोगों मौजूद रहेंगे. बैठक में निर्णय लिया गया कि किसी भी तरह की भड़काऊ तकरीर और बयान जारी नहीं किए जाएंगे.

निकाली जाएगी सद्भावना मार्च

जुमे की नमाज के दौरान नवयुवकों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. बैठक कहा गया कि गुरुवार को रांची के इकरा मस्जिद के बाहर सभी धर्मों के लोगों की मौजूदगी में कैंडल मार्च, शांति मार्च और सद्भावना मार्च निकाली जाएगी. जिसे लेकर जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा.

ssp 22Scope News

10 जून को हुआ था बवाल

बता दें कि रांची में शुक्रवार को हिंसा होने के बाद दो लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग जख्मी हो गए. कई पुलिसकर्मी भी गंभीर रुप से जख्मी हुए. रांची शहर में हिंसा की तैयारी पहले से कर ली गई थी. शहर की हर थाना की पुलिस नवाब चिश्ती को पहचानती है. नवाब डोरंडा इलाके का रहने वाला है. शहर में बवाल होने के बाद पुलिस ने सबसे पहले उन लोगों का लिस्ट तैयार किया जो पहले से दंगा कराने के आरोप में जेल जा चुके हैं. लिस्ट में सबसे पहला नाम नवाब चिश्ती का आया. पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि घटना के दिन राजेंद्र चौक के पास नवाब चिश्ती भीड़ में शामिल था. मेन रोड में हिंसा होने के बाद नवाब घर से फरार हो गया था.

रिपोर्ट: मुर्शीद आलम

Advertisement