Advertisment

कानपुर में हिंसा के बाद जुमे की पहली नमाज पर प्रशासन हाईअलर्ट, ड्रोन से हो रही निगरानी

कानपुर : कानपुर में भड़की हिंसा के बाद जुमे की आज पहली नमाज (Namaz) है.

ऐसे प्रशासन हाई अलर्ट मोड में है. कानपुर (Kanpur) में धारा 144 लगा दी गई है.

कानपुर समेत कई शहरों में जवान पैनी नजर रख रहे हैं.

जुलूस निकालने और भीड़ इकट्ठा करने पर प्रतिबंध रहेगा.

ड्रोन कैमरों के जरिए मुस्लिम बहुल इलाकों की निगरानी रखी जा रही है.

जुमे की नमाज से पहले कल पुलिस से सीनियर अधिकारियों ने

उन इलाकों में फ्लैग मार्च किया जहां 3 जून को हिंसा हुई थी.

कानपुर हिंसा के बाद जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. कड़ी निगरानी रखी जा रही है. वहीं, स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है. जुमे की नमाज से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. सीएम योगी ने सभी मस्जिदों के सामने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने के आदेश दिए हैं.

सख्ती बरतने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जुमे की नमाज को देखते हुए कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं. संदिग्ध मैसेज वायरल होने की खबर के बाद मुरादाबाद की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. संवेदनशील इलाकों पर ड्रोन से नजर है. इसके साथ ही सभी प्रकार के धरना प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है. कानपुर, मुरादाबाद के अलावा कई दूसरे जिलों में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से नजर

मुरादाबाद, मुगलसराय, मेरठ, बिजनौर, रायबरेली, मुजफ्फरनगर में भी भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए है. फ्लैग मार्च (Flag March) के साथ-साथ संवेदनशील इलाकों पर नजर रखने के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है. कानपुर (Kanpur Violence) में बीते जुमे को जो कुछ हुआ वो दाग दोबारा न लगने पाए, इसको लेकर यूपी पुलिस (UP Police) पूरी तरह से सतर्क है. आरोप लगा था कि नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) के पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) के खिलाफ टिप्पणी के बाद कानपुर में हिंसा भड़क गई थी.

JPSC Scam: रांची के होटल से चलता था सेटिंग का नेटवर्क!...

जेपीएससी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा। सीआईडी के अनुसार मुख्य आरोपी अभय तिवारी ने रांची के एक होटल को लीज पर लेकर कथित...

Ranchi Land Rate Update: एक अगस्त से ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन...

रांची के ग्रामीण क्षेत्रों में 1 अगस्त से जमीन, भवन और फ्लैट की नई सरकारी दरें लागू होंगी। नामकुम, कांके और रातू समेत कई...

Ranchi Birth Death Certificate: नगर निगम ने जारी किए 7,991 प्रमाण...

रांची नगर निगम ने अप्रैल से 24 जुलाई तक 7,991 जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए। जन्म के 587 और मृत्यु के 236...