Advertisment

सड़क हादसे में किन्नर की मौत, NH 27 जाम कर किन्नरों ने किया हंगामा

गोपालगंज: महम्मदपुर थाने के डुमरियाघाट महासेतु के समीप रविवार को अनियंत्रित ट्रक ने 40 वर्षीय एक किन्नर को रौंद डाला। हादसे में निक्की किन्नर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसकी साथी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं मौत से आक्रोशित किन्नरों ने कुछ देर के लिए एनएच-27 जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा एवं दुर्घटना में मौत की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित किन्नरों एवं स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

उसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया है। मृत निक्की किन्नर माझागढ़ थाने के भडकुइयां गांव निवासी थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि निक्की किन्नर डुमरिया घाट पुल से नीचे शौच कर जैसे ही एनएच-27 पर पहुंची। सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने उसे रौंद डाला उसके शरीर का कुछ भाग ट्रक में फंसकर कुछ देर तक घसीटता रहा।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृत किन्नर के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। परिजनों द्वारा लिखित आवेदन मिलने के बाद ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

रिपोर्ट : आशुतोष तिवारी

JPSC Irregularities CID Action: OMR जांच से खुलेगा JPSC कथित अनियमितता...

JPSC Irregularities CID Action: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में जांच...

Sangeet Natak Akademi Awards 2024-25: झारखंड के तीन कलाकारों को मिला...

Sangeet Natak Akademi Awards 2024-25, नई दिल्ली: विज्ञान भवन में आयोजित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार समारोह में झारखंड के तीन कलाकारों को सम्मानित किया...

Independence Day 2026 Ranchi: 15 अगस्त से पहले रांची में फाइनल...

Independence Day 2026 Ranchi: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस 2026 के आधिकारिक समारोह के लिए फुल-ड्रेस रिहर्सल की गई।...