Commercial Advertisment

आखिर किन्नरों ने क्यों मांगा एक लाख रूपए?

पटना: पटना सिटी क्षेत्र के जीरो माइल के पास बस ने एक किन्नर को टक्कर मार दिया. जिसे लेकर किन्नर समाज के लोगों ने जमकर हंगामा किया. मिली जानकारी के मुताबिक एक किन्नर को धक्का मार दिया. जिससे किन्नर के पांव में मोच आ गयी. पैर में मोच आने के बाद वो जोर-जोर से चीखने लगी. जिसके बाद किन्नरों ने जमकर हंगामा किया. मामले में बीच-बचाव करने वाले युवकों से भी वे उलझ पड़ी और हाथापाई की. स्थानीय किन्नरों ने घंटों सड़क जाम कर बवाल काटा. उन्होंने खुद से रोड पर रखे पुलिस बैरिकेडिंग से रोड को जाम कर दिया. जिससे घंटो सड़क जाम हो गयी. स्थानीय पुलिस को जानकारी मिलने के बाद जीरो माईल थाना के थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचें. लेकिन किन्नरों का प्रदर्शन जारी रहा.

इसी बीच पूजा किन्नर ने बताया कि रोजाना किन्नरों की हत्या कर उनकी संख्या को कम करने का साजिश रचा जा रहा है. कभी उन्हें बस से कुचलने का प्रयास किया जा रहा है, तो कभी अन्य तरह से किन्नरों को मारने का प्रयास किया जा रहा है. जो घटना आज हुई है, वो काफी निंदनीय है. इससे किन्नर समाज में रोष बढ़ रहा है.

वहीं सबनम किन्नर ने कहा कि अगर ऐसी घटनाएं, घटती रहेंगी तो पटना में देश भर के किन्नर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे. घायल किन्नर के संबंध में बताते हुए कहा कि हम रोजाना अपना पेट भरने के लिए कमाते हैं. हमारी कमाई इतनी नहीं हो पाती कि हम घायल किन्नरों का ईलाज करा सकें. उसने कहा कि जिस बस वाले ने किन्नर को धक्का मारा है, वो मुआवजा के तौर पर एक लाख रूपए किन्नर के भरण-पोषण और चिकित्सा के लिए दे. तभी यह आंदोलन बंद किया जाएगा.

जीरो माईल थाना प्रभारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार वे किन्नरों को मुआवजा राशि के लिए थाने में आवेदन देने की बात कहें. साथ ही बस मालिक से मध्यस्थता की भी बात कही. लेकिन आक्रोशित किन्नर उनकी बातों को समझने के लिए तैयार नहीं हैं. ना ही मुआवजा को लेकर उनकी बात मान रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस किन्नर को धक्का लगा है, उसे सिर्फ पैर में थोड़ी मोच आयी है. पुलिस किन्नरों को समझाने का प्रयास कर रही है.

रिपोर्ट- उमेश चौबे

Next

Bihar Tallest Sardar Patel Statue: बिहार में स्थापित होगी सरदार पटेल...

Bihar Tallest Sardar Patel Statue, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा...

Chirag Paswan Birthday: जन्मदिन पर भावुक हुए चिराग पासवान, पिता रामविलास...

Chirag Paswan Birthday, पटना: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपना जन्मदिन पटना में पार्टी नेताओं और...

Giridih Environment Awareness Campaign: गिरिडीह में बीएड प्रशिक्षुओं की अनूठी पहल,...

Giridih Environment Awareness Campaign: पर्यावरण संरक्षण और सोशल मीडिया के सकारात्मक इस्तेमाल को लेकर गिरिडीह के के.एन. बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीएड प्रशिक्षुओं...