मांडर (रांची) : मांडर विधानसभा के मदरसा चौक पर चुनावी सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने
बीजेपी और केंद्र सरकार पर गिन-गिनकर जमकर निशाना साधा.
उन्होंने कहा कि बीजेपी ने बंधु तिर्की को अपने षड्यंत्र का शिकार बनाया है.
आज राजनीति में षड़यंत्र का शिकार कैसे बनाया जाता है ये आम लोगों के समझ से परे है.
खासकर हम पिछड़े और आदिवासियों को समझ में तो आता ही नहीं है.
बंधु तिर्की को जिस रास्ते पर चलने के लिए कहा गया था वे उस रास्ते पर चल रहे थे.
लेकिन कुछ लोग इनको चलने दिया, जिसके कारण इनको ये सजा मिली.
पूरा देश अग्नि-अग्नि हो गया
अग्निपथ योजना का जिक्र करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आजकल पूरे देश में बवाल चल रहा है.
केंद्र सरकार के अग्निपथ योजना को लेकर पूरा देश अग्नि-अग्नि हो गया है.
देश में आज बीजेपी के मंत्रियों को सुरक्षा के लिए प्लाटून के जवान दिए जा रहे हैं.
देश को व्यापारी चला रहे हैं
मुख्यमंत्री ने बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि
देश को व्यापारी चला रहे हैं और वो सिर्फ लेना जानते हैं.
आज महंगाई कितनी बढ़ चुकी है ये किसी से छुपा हुआ नहीं है. जो इसके खिलाफ आवाज उठाते हैं तो ये उन विद्यायकों की सदस्यता ले लेती है. अगर इनके साथ मिल जाओ, जूते के नीचे रहो तो कुछ भी नहीं होता. इसका सबसे बड़ा उदाहरण बीजेपी विधायक भानू प्रताप साही हैं. उन पड़ आरोप है, सीबीआई जांच चल रही है. लेकिन वो कुर्ता झाड़कर चलते हैं. अगर हम खपड़े के घर बना ले तो आंख चिढ़ने लगता है. वो महल पर महल बनाते हैं, लेकिन कोई कुछ नहीं बोलता.

कोरोनाकाल में हमलोगों ने किसी को भूखे मरने नहीं दिया
महामारी को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी कह रही है कि मुस्लिमों की वजह से देश में कोरोना आया. सीमित संसाधन के बावजूद हमने लोगों की जान बचाई. देश में सबसे अधिक ऑक्सीजन सप्लाई हमने दिया. इस महामारी में हमलोगों ने किसी को भूखे मरने नहीं दिया. हमने विकास के कार्य को गति दिया. सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाया. सभी को पेंशन देने का काम किया.
सीएम हेमंत ने गिनाई अपनी उपलब्धियां
उन्होंने कहा कि 32 साल में पहली बार हमलोगों ने कृषि पदाधिकारियों को बहाल किया. 7वीं जेपीएससी में 225 दिन में परीक्षा परिणाम आया. 20 साल में कोई नियमावली नहीं बनी. भारत सरकार ने हमलोगों के बड़े-बड़े पैसे दबाकर रखे हैं. लगभग 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए बकाए है. हमें जब ये सारे पैसे मिल जाये तो इस राज्य को गरीबी रेखा के नीचे नहीं रहने देंगे.
बीजेपी के शासनकाल में महंगाई चरम पर
भाजपा पर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारे ही जात के कुछ लोगों को अपना एजेंट बना लिया है, और भाई-बहन के नाम पर वोट मांगते है. लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपलोग सारे रिश्ते-नाते निभाएं, लेकिन वोट सही जगह पर दें. अगर गलत जगह पर वोट देंगे तो पांच वर्ष तक पछतायेंगे. बीजेपी के शासनकाल में महंगाई चरम पर है. आज थाली से सब्जी गायब हो गया है. आने वाले दिन में चावल और दाल भी गायब हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि जिस देश का राजा व्यापारी हो उस देश का प्रजा हमेशा भिखाड़ी ही रहेगा. आने वाले चुनाव में केंद्र से भी इस सरकार को उखाड़ कर फेकेंगे.
रांची में आग लगाने की रची गई साजिश
मोदी सरकार पर बरसते हुए कहा कि आज हमारे पीछे भी ईडी पड़ा हुआ है. हम तो कहते हैं सीधे आओ, मेरा पता भूल गए हो गया क्या? ये लोग समझते हैं कि सरकार को डराना है तो इधर-उधर हाथ मरो. देश में जहां भी बीजेपी की सरकार नहीं है उसे अस्थिर करना चाहती है. 10 तारीख को रांची में घटना घटी. जिस तरह से प्रशासन स्थिति को संभाला, अगर ऐसा नहीं होता तो बड़ी आग लग जाती. देश में अलग तरह से आग लगाने का इसके पीछे एक षड्यंत्र था. तनाव की स्थिति तैयार करने की बीजेपी ने कोशिश की.
रिपोर्ट: मदन सिंह
Highlights







