Giridih: लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

गिरिडीह : जिला के पंचम्बा थाना क्षेत्र के राजपुरा में हुई लूट की घटना को अंजाम

देने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया है.

मालूम हो कि बीते 18 जून को पंचम्बा थाना क्षेत्र के गिरिडीह-चितरडीह

मुख्य मार्ग के राजपुरा के पास शारदा ट्रेडर्स के मुंशी सुमन यादव से

अपाची बाइक सवार दो लुटेरों ने बंदूक की नोक पर साढ़े चार लाख रुपए लूट कर फरार हो गया था.

4.5 लाख की हुई थी लूट

इस कांड में संलिप्त दो अपराधी राजेश राय ओर पिंकू राय को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी जानकारी प्रेस वार्ता कर डीएसपी संजय राणा ने दी. डीएसपी ने बताया कि जमुआ मिर्जागंग से पैसे की वसूली कर लौट रहे सुमन यादव से अपराधियों ने साढ़े चार लाख रुपए लूटकर फरार हो गया था.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र से पकड़ा गया दोनों अपराधी

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के निर्देश पर एएसपी हरीश बिन जमा, पचंबा पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार, पचंबा थाना प्रभारी अवधेश कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की एक टीम गठित की गई. टीम द्वारा मुफस्सिल थाना क्षेत्र से दोनों अपराधी को पकड़ा गया. साथ ही इन लोगों के पास से एक मोटर साइकिल, एक मोबाइल फोन, एक खिलौना पिस्तौल भी बरामद किया गया.

रिपोर्ट: चांद

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...