महाराष्ट्र में सियासी घमासान पर बोले तेजस्वी- देश पर कब्जा करना चाहती है भाजपा

हाजीपुर : महाराष्ट्र के सियासी घमासान पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा को जिम्मेवार ठहराया है.

उन्होंने कहा कि भाजपा देश पर कब्जा करना चाहती है.

गैर भाजपा सरकारों को गिराने में अपना तंत्र मंत्र भाजपा लगा रही है.

महाराष्ट्र के सियासी प्रकरण पर भाजपा में चुप्पी है,

लेकिन शिवसेना में मचे घमासान को लेकर विपक्ष के निशाने पर भाजपा ही है.

सरकार गिराने के लिए भाजपा कर रही साजिश

शिवसेना में बगावत को तेजस्वी यादव ने भाजपा की साजिश बताया है.

उन्होंने कहा कि गैर भाजपा सरकारों को गिराने में भाजपा अपना तंत्र-मंत्र लगा रही है.

पूरे देश में भाजपा अपनी सत्ता चाहती है.

बता दें कि तेजस्वी यादव अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में अपने समर्थकों से मिलने पहुंचे थे. जहां उन्होंने शिवसेना को लेकर पूछे गये सवाल पर कहा कि इसके पीछे भाजपा की साजिश है.

बिहार में नीतीश कुमार पर दबाव बनाकर बीजेपी ने बनाई सरकार

उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि सरकार चलेगी तो उसी की चलेगी, नहीं तो नहीं चलेगी. यह तो तानाशाही है. तेजस्वी ने कहा कि बिहार में लोगों ने भाजपा को नकार दिया था, लेकिन नीतीश कुमार पर दबाव बनाकर सरकार बना ली गई. भाजपा और जदयू की सरकार ने देश और राज्य को बर्बाद कर दिया. जो वादे किए गए थे, वे पूरे हो गए क्या.

चार साल बाद कहां जाएंगे अग्निवीर

अग्निपथ योजना के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि छात्रों की मांग जायज है. आखिर चार साल बाद अग्निवीर कहां जाएंगे. सरकार द्वारा अग्निवीरों के संबंध में की जा रही घोषणाओं को भी झूठ करार दिया. अग्निपथ योजना का विरोध होना चाहिए, लेकिन शांतिपूर्वक होना चाहिए.

रिपोर्ट: शक्ति

Bihar Cooperative Department: किसानों को समय पर मिले योजनाओं का लाभ,...

Bihar Cooperative Department, पटना: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने पूर्णिया और मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों में विभाग की योजनाओं और...

Rupi Soren Funeral: नेमरा में पंचतत्व में विलीन हुईं रूपी सोरेन,...

Rupi Soren Funeral: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन का गुरुवार को...

Bihar MSME Policy 2026: 1 करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का...

Bihar MSME Policy 2026, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिहार एमएसएमई नीति 2026 का लोकार्पण किया।...