बेरोजगारी इस चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा, 150 सीटों पर सिमटेगी भाजपा : राहुल गांधी

गाजियाबाद : इंडी गठबंधन के दो प्रमुख घटक दल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से बुधवार को भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए के खिलाफ जमकर हमला बोला गया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में भाजपा को जमकर घेरा और उसी क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया। राहुल गांधी ने कहा कि इस चुनाव में देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है लेकिन न तो पीएम मोदी और ना ही भाजपा के दूसरे बड़े नेता इस मुद्दे पर कुछ बोलते हैं। उन्होंने आरोप  लगाया कि पीएम मोदी और भाजपा लोगों को सिर्फ भरमाने में जुटे हैं। जनता सब जान रही है और जो माहौल है, उससे साफ है भाजपा के चुनावी नतीजों के किए जा रहे दावे गलत साबित होंगे। वह 150 सीटों पर सिमट जाएगी।

भाजपा की हर बात झूठी, इलेक्टोरल बॉन्ड ने खोली पोल – अखिलेश यादव

यहां साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है। लूट और झूठ भाजपा की पहचान बन गई है। आने वाले चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है। यूपी में गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर तक भाजपा का सफाया होने जा रहा है। भाजपा की हर बात झूठी निकली। न किसान की आय दोगुनी हुई, न युवाओं को रोजगार मिलाए विकास के वादे भी अधूरे हैं। इलेक्टोरल बॉन्ड ने इनकी पोल खोल दी है। इस प्रेसवार्ता में कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और बागपत के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी पंडित अमरपाल शर्मा के अलावा सपा के पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर भी मौजूद थे। मीडिया में चुनावी मुद्दों पर अखिलेश से ज्यादा राहुल गांधी मीडिया के सवालों से घिरे रहे और जवाब देते रहे।

चुनाव में दूसरा बड़ा मुद्दा महंगाई का लेकिन पीएम और भाजपा चुप – राहुल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि इस चुनाव में बेरोजगारी के बाद दूसरा सबसे बड़ा मुद्दा महंगाई का है। लेकिन न तो प्रधानमंत्री और न ही भाजपा इन मुद्दों पर बात करती है। इस चुनाव में मुख्य रूप से दो विचारधाराओं की लड़ाई जनता के बीच है। एक तरफ  आरएसएस और भाजपा संविधान और लोकतांत्रिक को खत्म करने की कोशिश कर रही है और दूसरी तरफ इंडी गठबंधन और कांग्रेस पार्टी संविधान व लोकतंत्र को बचाने के प्रयास में हैं। उन्होंने आगे कहा कि  पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी ने नोटबंदी करके, गलत जीएसटी लागू करके और अडानी जैसे अरबपतियों का समर्थन करके रोजगार सृजन की व्यवस्था को कम कर दिया है। पहला काम है रोजगार को एक बार फिर से मजबूत करना। इसके लिए कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में 23 विचार दिए हैं। एक विचार है क्रांतिकारी विचार, अप्रेंटिसशिप का अधिकार। हमने तय किया है कि हम उत्तर प्रदेश के सभी स्नातकों और डिप्लोमा धारकों को अप्रेंटिसशिप का अधिकार देंगे। ट्रेनिंग होगी और हम युवाओं के बैंक खाते में प्रति वर्ष 1 लाख रुपये जमा करेंगे और हम करोड़ों युवाओं को ये अधिकार दे रहे हैं। हम पेपर लीक के लिए भी कानून बनाएंगे।

पीएम मोदी भ्रष्टाचार के चैंपियन, चुनावी बांड जबरन वसूली योजना : राहुल

हाल ही में मीडिया में जारी पीएम मोदी के विस्तृत साक्षात्कार को राहुल गांधी ने स्क्रिप्टेड बताया। कांग्रेस सांसद ने पीएम के साक्षात्कार को फ्लॉप शो बताया। कहा कि पीएम मोदी ने इसमें चुनावी बांड को समझाने की कोशिश की कि पारदर्शिता के लिए और राजनीति को साफ करने के लिए लाया गया लेकिन वही सच है तो सुप्रीम कोर्ट ने उस व्यवस्था को क्यों रद्द कर दिया और दूसरी बात कि अगर आप पारदर्शिता लाना चाहते थे तो आपने भाजपा को पैसा देने वालों के नाम क्यों छुपाया। आपने उन तारीखों को क्यों छुपाया जिस दिन उन्होंने आपको पैसे दिए थे। राहुल गांधी ने चुनावी बांड को दुनिया की सबसे बड़ी जबरन वसूली योजना बताया। कहा कि भारत के सभी कारोबारी इस बात को समझते और जानते हैं और प्रधानमंत्री चाहे कितनी भी सफाई दे दें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि पूरा देश जानता है कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के चैंपियन हैं।

अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ने के सवाल पर राहुल बोले – यह भाजपा वाला सवाल है

प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया ने जब कई बार पूछा कि कि क्या वह अमेठी और रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोल पड़े कि यह तो भाजपा वाला सवाल है। बहुत अच्छा…मुझे जो भी आदेश मिलेगा, मैं उसका पालन करूंगा। हमारी पार्टी में ये सभी निर्णय कांग्रेस चुनाव समिति (सीईसी) द्वारा लिए जाते हैं। पीएम मोदी के दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म वाले तंज को लेकर पूछे गए सवाल पर कांग्रेस सांसद बोले कि हर राज्य में हमें रिपोर्ट मिल रही है कि हम मजबूत हैं हमारा बेहतर प्रदर्शन होगा। उत्तर प्रदेश में हमारा बहुत मजबूत गठबंधन है और हम बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि वह चुनाव  में मिलने वाले सीटों को लेकर भविष्यवाणी नहीं करते लेकिन इस बार चुनाव में उन्हें आरंभ में लगा कि भाजपा 180 सीटों तक जीत सकती है लेकिन ताजा स्थिति में लगता है कि वह 150 ही सिमट जाएगी।

Saffrn

Trending News

Bhabanipur Seat Update 2026: भवानीपुर में Mamata Banerjee पीछे, बंगाल चुनाव...

 पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी शुरुआती रुझानों में पीछे, बीजेपी को बढ़त, राज्य की राजनीति में बढ़ा रोमांच।Bhabanipur Seat...

Election Results 2026 Live: पांच राज्यों में काउंटिंग जारी, बंगाल से...

 विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों की गिनती जारी, बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में रुझान सामने आए, जानें किसकी बढ़त।Election Results 2026 Live...

Bank Robbery Case: हजारीबाग में सोना-नकदी लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी...

 हजारीबाग के बरही स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड में तीन आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार, 912 ग्राम सोना और 20 लाख कैश बरामद।Bank Robbery Case...

CAT Bench Ranchi: रांची में जल्द बनेगी CAT की स्थायी पीठ

 रांची में जल्द बनेगी CAT की स्थायी पीठ, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिया भरोसा, लंबित मामलों को कम करने पर जोर।CAT Bench...

Ranchi Treasury Scam: CID SIT की कार्रवाई तेज, तीन आरोपी रिमांड...

 रांची ट्रेजरी घोटाला मामले में CID SIT की जांच तेज, बोकारो एसपी कार्यालय से जुड़े तीन आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी।Ranchi...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img