Mandar Bypolls Breaking: जीत की राह पर शिल्पी नेहा तिर्की, बीजेपी ने मानी हार

कांग्रेस 13 हजार वोट से आगे

रांची : जीत की राह पर शिल्पी नेहा तिर्की चल पड़ी है.

मांडर विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती अभी भी जारी है.

16वें राउंड के बाद भी कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की बड़ी बढ़त बनाई हुई है.

वे 13357 वोट से आगे चल रही है.

शिल्पी नेहा तिर्की को 71677 मत मिले.

वहीं बीजेपी नेत्री गंगोत्री कुजूर को 58320 वोट मिले.

एआईएमआईएम के देव कुमार धान 18594 को मत मिले. इसके साथ ही वे तीसरे स्थान पर चल रहे हैं. शिल्पी नेहा तिर्की को मिले भारी बढ़त के बाद मांडर कांग्रेस कार्यालय में समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है. समर्थकों ने बम पटाखे फोड़ने शुरू कर दिया है. वहीं बंधु तिर्की के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जुटान शुरू हो गया है.

गंगोत्री कुजूर ने स्वीकार की हार

बता दें कि मतगणना के 12वें राउंड के बाद बीजेपी उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर ने हार स्वीकार कर ली है. कॉउंटिंग हॉल से निकलने के बाद गंगोत्री कुजूर ने कहा कि हार की जिम्मेदारी खुद को लेती हूं. जनता के बीच आजीवन रहूंगी और संगठन के लिए काम करती रहूंगी.

15 प्रत्याशी आजमा रहे किस्मत

बता दें कि मतगणना से पहले डीसी छवि रंजन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. कुल 433 बूथों पर हुए मतदान की गिनती 21 राउंड में पूरी होगी. चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक दोपहर बाद परिणाम घोषित कर दिये जाने की उम्मीद है. मालूम हो कि 23 जून को मांडर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था. चुनाव में कुल 15 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं. मतगणना कार्य में कुल 81 कम्रियों को लगाया गया है. इनमें से 30 प्रतिशत कर्मियों को रिजर्व रखा गया है.

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...