Mandar Bypolls Result: शिल्पी नेहा तिर्की 11 हजार से ज्यादा वोटों से आगे, कांग्रेस में जश्न

रांची : मांडर उपचुनाव में कांग्रेस के शिल्पी नेहा तिर्की ने बड़ी बढ़त ली है.

11वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद शिल्पी नेहा तिर्की ने 11, 245 वोटों से आगे चल रही है.

कांग्रेस को 49819 वोट मिले, वहीं बीजेपी के गंगोत्री कुजूर को 38574 मत मिले.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिल्पी नेता तिर्की को मिले भारी मतों के

बढ़त के बाद मांडर कांग्रेस कार्यालय में समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है.

समर्थकों ने बम पटाखे फोड़ने शुरू कर दिया है.

नौवें राउंड तक कांग्रेस और बीजे में कांटे का मुकाबला चल रहा था

लेकिन 10वें राउंड के बाद ऐसा लग रहा है कि अब निर्णायक मोड़ पर मतगणना पहुंचते हुए दिख रही है.

9वें राउंड में 7,797 वोटों की बढ़त

सुबह आठ बजे से कृषि बाजार समिति, पंडरा में नौवें राउंड की मतों की गिनती पूरी हो गई है. इस सीट पर कांग्रेस ने भारी मतों बढ़त बनाई हुई है, लेकिन मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे का चल रहा था. कांग्रेस के शिल्पी नेहा तिर्की 7,797 वोटों की बढ़त बना ली. यहां अब तक कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की को 39166 और बीजेपी के गंगोत्री कुजूर 31369 वोट मिले.

15 प्रत्याशी आजमा रहे किस्मत

बता दें कि मतगणना से पहले डीसी छवि रंजन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. कुल 433 बूथों पर हुए मतदान की गिनती 21 राउंड में पूरी होगी. चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक दोपहर बाद परिणाम घोषित कर दिये जाने की उम्मीद है. मालूम हो कि 23 जून को मांडर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था. चुनाव में कुल 15 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं. मतगणना कार्य में कुल 81 कम्रियों को लगाया गया है. इनमें से 30 प्रतिशत कर्मियों को रिजर्व रखा गया है.

Ranchi Drug Syndicate: रांची में अंतरराष्ट्रीय नशा कारोबार का खुलासा, युवती...

 रांची में एनसीबी ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा कर युवती समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एमडीएमए और गांजा जब्त, जांच जारी।Ranchi...

 Ranchi Train Waiting List: छठ महापर्व पर घर लौटना होगा मुश्किल,...

 छठ महापर्व पर झारखंड लौटने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ी। रांची, हटिया और बिहार आने वाली कई ट्रेनों में नवंबर की शुरुआत से लंबी...

Jharkhand Weather Update: 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, रांची समेत कई...

 झारखंड में 27 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है। रांची समेत कई इलाकों में बादल और हल्की बारिश के आसार हैं। बारिश के...