Advertisment

अवैध चांदनी नर्सिंग होम को मेडिकल टीम ने किया सील

नवादा : जिले के हिसुआ डीह वार्ड 17 में अवैध रूप से संचालित चांदनी क्लीनिक नर्सिंग होम को स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में सिविल सर्जन के आदेशानुसार मेडिकल टीम ने सील कर दिया है । इस मौके पर सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. बृज बिहारी सिंह ने कहा कि नर्सिंग होम का ताला तोड़कर अंदर निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यहां फर्जी तरीके से गर्भपात और डिलीवरी करायी जाती थी। नर्सिंग होम में अन्य किसी प्रकार का ऑपरेशन नहीं होता। चिकित्सक द्वारा कागजात और मेडिकल उपकरण पीछे के दरवाजे से रात्रि में निकाल लिया गया था। नर्सिंग होम का बोर्ड भी हटा दिया गया है । उन्होंने कहा नर्सिंग होम में दो दरवाजा था निरीक्षण के बाद दोनों दरवाजे को हिसुआ अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष तथा डॉ. योगेंद्र प्रसाद, डॉ. स्वीटी कुमारी , राजीव कुमार की मौजूदगी में सील किया गया और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि क्लीनिक में एक अप्रशिक्षित नर्स फूलन देवी और झोलाछाप डॉक्टर परमानंद शर्मा द्वारा अबॉर्शन के लिए एक 5 माह की गर्भवती महिला को भर्ती किया गया था, जिसकी मौत हो गयी थी और परिजनों ने हंगामा किया था ।

10 हजार में गर्भपात का हुआ था सौदा

गर्भपात के एवज में नर्स ने महिला से 10 हजार रुपये वसूला और कई तरह के इंजेक्शन दिये । इंजेक्शन लगते ही  महिला का हालत बिगड़ने लगी । स्थिति को देखते हुए चिकित्सक और नर्स ने महिला को एक टेंपो पर लादकर हटाने का प्रयास किया, तभी महिला की मौत हो गयी । जब परिजनों को सूचना मिली तो मौके पर पहुंचते ही चिकित्सक क्लीनिक बंद कर फरार हो गया ।

रिपोर्ट : अनिल शर्मा

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...