निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान 3 माह की गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मोतिहारी : मोतिहारी के बिजधरी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान तीन माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की और सड़क जाम कर दी। मृतका की पहचान मनोहर छपरा निवासी सुभाष पंडित की 25 वर्षीय पत्नी चंचल देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, चंचल देवी तीन माह की गर्भवती थीं और उन्हें डीएनसी कराने के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।

चिकित्सक ने पहले गर्भपात की दवा दी, जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी – परिजन

परिजनों ने आरोप लगाया है कि चिकित्सक ने पहले गर्भपात की दवा दी, जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बावजूद समय पर उचित चिकित्सकीय प्रक्रिया नहीं की गई और बाद में ऑपरेशन किया गया। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान ही महिला की स्थिति गंभीर हो गई थी। स्थिति बिगड़ने पर परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Motihari Mahila 2 22Scope News

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे आक्रोशित हो उठे

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे आक्रोशित हो उठे। गुस्साए लोगों ने नर्सिंग होम पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की। आक्रोशित भीड़ ने शव वाहन को नर्सिंग होम के सामने खड़ा कर सत्तरघाट सड़क को कुछ देर के लिए जाम भी कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिजधरी थानाध्यक्ष सीमा कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और सड़क जाम हटवाया।

Motihari Mahila 1 22Scope News

परिजनों के आक्रोश को देखते हुए नर्सिंग होम के डॉक्टर और कर्मचारी मौके से फरार हो गए

परिजनों के आक्रोश को देखते हुए नर्सिंग होम के डॉक्टर और कर्मचारी मौके से फरार हो गए। बताया जाता है कि उक्त नर्सिंग होम का संचालन कुशहर निवासी राजन कुमार द्वारा किया जाता है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक इस मामले में परिजनों की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Motihari Mahila 22Scope News

यह भी पढ़े : हरसिद्धि-छपवा मुख्य पथ पर युवक की हत्या, मक्का खेत में मिला शव

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...