पीएम मोदी करेंगे देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन, जानिए हाईलेवल मीटिंग में क्या हुआ

मुख्य सचिव सुखदेव सिंह सहित वरीय अधिकारियों की बैठक

देवघर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन 12 जुलाई को करेंगे.

पीएम मोदी के दौरे की रूपरेखा तैयार करने और मिनट टू मिनट कार्यक्रम बनाने के लिए

गुरुवार को जिले में हाईलेवल मीटिंग की गयी गई.

पीएम के आगमन को लेकर झारखंड के कई वरीय अधिकारी देवघर पहुंचे हुए हैं.

दरअसल पीएम 12 जुलाई को देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे.

ऐसे में आज देवघर एयरपोर्ट परिसर में हाई लेवल मीटिंग आयोजित की गई.

बैठक में ये लोग हुए शामिल

मिली जानकारी के अनुसार इस मीटिंग में झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. साथ नागरिक विमानन मंत्रालय भारत सरकार के सचिव राजीव बंसल, संयुक्त सचिव नागरिक विमानन मंत्रालय भारत सरकार रुबीना अली, देवघर डीसी और अन्य पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए.

कार्यक्रम स्थल का भी लिया जायजा

बता दें, आज सबसे पहले अधिकारियों ने देवघर एयरपोर्ट का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का प्रारूप तैयार किया. उसके बाद सभी अधिकारी देवघर बाबा मंदिर पहुंचे जहां पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया. इसके उपरांत देवघर कॉलेज मैदान में कार्यक्रम स्थल का भी जायजा लिया. देवघर बाबा मंदिर में सचिव नागरिक विमानन राजीव बंसल ने कहा कि 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर आएंगे. इस कार्यक्रम को लेकर पहले देवघर एयरपोर्ट फिर बाबा मंदिर और कार्यक्रम स्थल देवघर कॉलेज मैदान का जायजा लिया गया है. इस बैठक के बाद प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का मिनट 2 मिनट प्रारूप तैयार किया जाएगा.

अधिकारियों ने एयरपोर्ट का किया निरीक्षण

उद्घाटन समारोह की तैयारियों के लिए झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, नागरिक विमानन मंत्रालय के सचिव राजीव बंसल, एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन संजीव कुमार, नागरिक विमानन मंत्रालय भारत सरकार की रुबिना अली और योजना सदस्य एके पाठक देवघर पहुंचे. सभी उच्चाधिकारी देवघर एयरपोर्ट के उदघाटन और प्रधानमंत्री के संभावित देवघर आगमन की तैयारी की समीक्षा के लिए पहुंचे. इस दौरान सभी अधिकारियों ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया. एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही देवघर एम्स का भी उद्घाटन भी किया जाएगा. मुख्य सचिव सहित सभी छह उच्चाधिकारी देवघर एयरपोर्ट पहुंचे.

PM Deoghar visit: Tata Steel के बाय प्रोडक्ट से बनी 44 km सड़क की सौगात

Saffrn

Trending News

धनबाद Badminton Championship 2026: स्पोर्ट्स बैडमिंटन एक्सीलेंस अकादमी टूर्नामेंट का भव्य...

धनबाद में स्पोर्ट्स बैडमिंटन एक्सीलेंस अकादमी की बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन, विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।धनबाद Badminton Championship...

रांची में सजेगा सिनेमा का महाकुंभ, चित्रपट फेस्टिवल का हुआ ऐलान

Ranchi: आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए फिल्म फेस्टिवल के निदेशक नंद कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय सिनेमा और समाज के...

टिकुली कला की विरासत और विकास पर बिहार संग्रहालय में संवाद...

Patna: बिहार संग्रहालय में रविवार को “संवाद: टिकुली कला – कलाकारों की नजर में” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के प्रतिष्ठित कलाकारों...

सड़क हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 1 लाख 50 हजार रुपए...

Patna: बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ, उप मुख्यमंत्री-सह-परिवहन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को परिवहन...

अनन्य मित्तल ने गढ़वा के 34वें उपायुक्त के रूप में संभाला...

Garhwa: भारतीय प्रशासनिक सेवा (2015 बैच) के अधिकारी अनन्य मित्तल ने आज गढ़वा के 34वें जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img