आज 10,000वें जन औषधि केंद्र का देवघर एम्स में उदघाटन करेंगे मोदी

रांची: देवघर के लिए गुरुवार का दिन खास होने जा रहा है. विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गुरुवार की सुबह 11:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से देवघर एम्स में देश के ऐतिहासिक 10,000 वें पीएम जन औषधि केंद्र का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे.

पीएम मोदी इसी कार्यक्रम में पूरे देश में जनऔषधि केंद्रों की संख्या ढाई गुना 25000 करने के कार्यक्रम का शुभारंभ भी देवघर से करेंगे.

इस अवसर पर प्रधानमंत्री महिला किसान ड्रोन केंद्र की शुरुआत भी करेंगे. साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के साथ संवाद भी करेंगे.

पीएमओ के अनुसार, प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित भी करेंगे. जन औषधि केंद्र के उद्घाटन समारोह में देवघर एम्स में विशिष्ट अतिथि के तौर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया व गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे उपस्थित रहेंगे.

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...

Hemant Soren News: मां के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन CM...

Hemant Soren News, रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी माता रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन शुक्रवार को जरूरी सरकारी...

Deoghar Robbery: JMM नेता के घर हथियारबंद डकैती, 10 लाख तक...

Deoghar Robbery: झारखंड के देवघर में गुरुवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता ओंकारनाथ बर्णवाल के घर डकैती की वारदात को...