एक ट्रक शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
बिहार पहुंचानी थी शराब की खेप
रांची : राजधानी रांची में अवैध शराब फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ है. खेल गांव थाना क्षेत्र में कोल्ड ड्रिंक की
आड़ में शराब का धंधा चल रहा था, जिसका उद्भेदन पुलिस ने किया है.
बताया गया कि यह अवैध शराब की खेप बिहार पहुंचानी थी,
लेकिन रांची पुलिस ने छापेमारी कर एक ट्रक शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया.
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी
खेल गांव थाना प्रभारी ने बताया कि रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि खेल गांव से अवैध शराब लदे एक ट्रक बिहार जा रही है. इसी सूचना के अधार पर खेल गांव पुलिस ने छापेमारी टीम बनाकर त्वरित कार्रवाई करते हुए लालगंज में छापेमारी की. जहां टीम ने एक ट्रक लदे शराब के साथ 4 युवकों को गिरफ्तार किया. और यहां पता चला कि पेप्सी गोदाम की आड़ में अवैध देसी शराब का धंधा चल रहा है. और यहां से बिहार की राजधानी पटना शराब की खेप को पहुंचानी थी. पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया है.
सुरेश प्रसाद जायसवाल है देसी शराब का मुख्य धंधेबाज
थाना प्रभारी ने कहा कि गिरफ्तार तस्करों से जब पूछताछ की गई तो पता चला कि देसी शराब का मुख्य धंधेबाज सुरेश प्रसाद जायसवाल है. जिस पर कई थानों में केस दर्ज है. उन्होंने बताया कि पेप्सी गोदाम के आड़ में अवैध शराब का कारोबार होता है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर रही है. बता दें कि बिहार में शराबबंदी है, इसके बावजूद तस्कर इससे बाज नहीं आ रहे हैं.
रिपोर्ट: मुर्शीद आलम
Highlights


