Ranchi- एन.एच.आई की गलतियों के कारण चूटूपालू घाटी में हो रही है सड़क दुर्घटना

Ranchi- आजसू सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी ने कहा है कि चूटूपालू घाटी में टोल प्लाजा से लेकर पटेल चौक तक एन.एच.आई के द्वारा गलत तरीके से सड़क निर्माण के कारण लगातार सड़क दुर्घटना हो रही है. इसके कारण बेकसूर लोगों को अपनी जिंदगी गंवानी पड़ रही है. सड़क निर्माण के बाद दुर्धटनाओं  का सिलसिला अविराम जारी है.

Chutupalu 2 22Scope News

चन्द्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि आजसू की ओर से जल्द ही इस मुद्दे को लेकर उपायुक्त से मुलाकात करेगी और सड़क दुर्धटनाओं पर विराम लगाने की दिशा में विचार विमर्श किया जाएगा. यदि इस मामले में कोई पहल नहीं की गयी तो आजसू सड़क पर उतर कर इसका विरोध करेगी. इस अवसर पर सदर जिला परिषद धनेश्वर महतो, केन्द्र उपाध्यक्ष महेंद्र मोदी, अनुसूचित जाति महासभा जिला अध्यक्ष उत्तम पासवान नगर, अध्यक्ष अरुण अग्रवाल नगर सचिव नीरज मंडल, महिला मोर्चा अनुपमा सिंह, पिछड़ा वर्ग महासभा जिला कार्यकारी अध्यक्ष दीपक साहू, जिला उपाध्यक्ष संजय बनारसी जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र साव भोपाली, जिला उपाध्यक्ष अरुण महतो, पिछड़ा वर्ग महासभा जिला उपाध्यक्ष अजय प्रसाद,  पिछड़ा वर्ग महासभा नगर अध्यक्ष रोहित सोनी, नगर उपाध्यक्ष अजय महतो, मीरा देवी, बुद्धिजीवी मंच नगर सचिव बिट्टी सिंह छाबड़ा नगर कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप वर्मा, अजीत गुप्ता  भी  मौजूद रहें.

रिपोर्ट- मुकेश

Wasseypur Firing Case: वासेपुर गोलीकांड में 22 साल बाद फैसला, तीन...

Wasseypur Firing Case, धनबाद: धनबाद के चर्चित वासेपुर गोलीकांड में करीब 22 साल बाद अदालत का फैसला आया है। फहीम खान के घर पर...

Coal India PLR Bonus: 1.96 लाख कर्मियों की नजर, कोलकाता में...

Coal India PLR Bonus, धनबाद: कोल इंडिया के गैर-कार्यकारी कोयला कर्मियों के सालाना बोनस यानी प्रदर्शन आधारित पुरस्कार (PLR) को लेकर शुक्रवार को कोल...

Khelari Hyva Road Accident: खलारी में भीषण हाइवा हादसा, अज्ञात वाहन...

Khelari Hyva Road Accident, खलारी: खलारी के चूरी मेन गेट के समीप खलारी-टंडवा मुख्य मार्ग पर शनिवार की अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ।...