Patna-नेपाली नगर में बुलडोजर चलने पर जगदानंद का तंज, यह रहा योगी का बुलडोजर

Patna– नेपाली नगर में बुलडोजर की कार्रवाई पर जगदानंद सिंह ने तंज भरे अन्दाज में कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब योगी की तर्ज पर बुलडोजर चलवाने का काम कर रहें है. प्रशासन तब कहां गया था, जब इन घरों का निर्माण हो रहा था. पाली नगर में सरकार के आंख के नीचे मकान का निर्माण करवाया गया. लेकिन उसे रोकने की कोई कार्रवाई नहीं हुई. इन घरों को बुलडोज करने के  बजाय आर्थिक दंड लेकर नियमित करने की जरुरत है.

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि राजद ने आदिवासी हितों की रक्षा के लिए लम्बा संघर्ष किया है, लेकिन हमारे लिए व्यक्ति नहीं विचारधारा महत्वपूर्ण है. हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं होकर एक खास विचारधारा से है. राजद पूरी तरह यशवंत सिन्हा के साथ खड़ा है. वह जल्द ही पटना आकर महागठबंधन के नेताओं और विधायकों से मुलाकात करेंगे.

इसके साथ ही जगदानंद सिंह ने विधान सभा में  राजद का एक बार फिर से  बड़ा दल बनने पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि राजद अब महानगर के साथ-साथ हर इलाके में अपनी पैठ बनाने के लिए काम कर रही है. आने वाले समय में चुनाव में बेहतर तरीके से भागीदारी स्थापित करने के लिए विधायकों और सांसदों को काम में लगाया गया है.

रिपोर्ट- प्रणव राज

Saffrn

Trending News

हथियार के साथ फोटो व Video पोस्ट कर इलाके में दहशत...

गयाजी : सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले तीन युवकों...

3 हजार का इनामी स्मैक तस्कर बाबूलाल गिरफ्तार, 36.45 ग्राम स्मैक...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण पुलिस को नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नकरदेई थाना...

मोतिहारी में फिर चला बुलडोजर, हवाई अड्डा चौक से बायपास तक...

मोतिहारी : शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के अभियान के तहत मोतिहारी प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। शुक्रवार...

भागलपुर के DM ने नाविकों को प्रदान किया चेक

भागलपुर : भागलपुर के बरारी घाट अवस्थित नियंत्रण कक्ष में जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के कर कमलों से नाविकों के बीच चेक का...

ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, विरोध पर नोटिस फाड़ा...

बेगूसराय : बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सरकारी कार्य के दौरान एक चौकीदार के साथ मारपीट,...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img