Advertisment

Hyderabad-प्रधानमंत्री का उद्घोष, भाजपा शासन में तेलागंना में जोर पकड़ेगी विकास की रफ्तार

Hyderabad-हैदराबाद में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी समिति की बैठक के बाद एक आम सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलागंना में भाजपा की ओर से किये गए विकास कार्यक्रमों का पूरा लेखा जोखा प्रस्तूत किया, साथ ही यह दावा भी किया कि तेलागंना में एक बार भाजपा की सरकार बनते ही विकास की यह रफ्तार और भी तेज होगी.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केन्द्रीय योजनाओं के कारण ही तेलागंना में विकास दिखलाई पड़ रही है. तेलागंना में निर्मित वैक्सीन के कारण पूरी दुनिया के हजारों लोगों की जिंदगी बचाने में सफलता मिली.

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने नई शिक्षा नीति के तहत स्थानीय भाषा में उच्च शिक्षा का रास्ता खोला है. इसका लाभ देश के दूसरे हिस्सों की तरह तेलागंना के युवाओं को भी मिलेगा. हमारी पूरी कोशिश यहां के किसानों की जिंदगी में बदलाव लाने की है. यही कारण है कि तेलागंना में करीबन 1.50 करोड़ रुपये की धान की खरीद की गयी. आधूनिक आधारभूत संरचना के विकास के लिए यहां लगातार काम किया जा रहा है. इसी कड़ी में तेलागंना में करीबन 5 हजार किलोमीटर नेशनल हाइवे का निर्माण किया जा रहा है. इसके साथ ही करीबन ढाई हजार किलोमीटर की ग्रामीण सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है.

 देश में पांच मेगा टेक्सटाईल सेंटर के निर्माण की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी  ने कहा कि इसमें से एक टेक्सटाईल  सेंटर का निर्माण तेलागंना में किया जाएगा.

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई में शराब दुकान को लेकर बवाल,...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई इलाके में स्थानीय लोगों ने मंदिर के सामने शराब की दुकान खोलने का विरोध किया है। उनका तर्क है कि...

Baghmara Bijli Vivad: बाघमारा में बिजली विवाद बना हिंसक, पथराव और...

Baghmara Bijli Vivad: ज़िले के बाघमारा ब्लॉक के बरोरा थाना क्षेत्र में बिजली सप्लाई बहाल करने को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच हुआ...

East Singhbhum Dhan Ropai: कम बारिश के बीच कैसे बचा रहे...

East Singhbhum Dhan Ropai: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में इस साल सामान्य से कम बारिश होने के बावजूद, किसान धान की रोपाई में तेज़ी से...