Patna: नेपाली नगर में अतिक्रमण के विरुद्ध जारी रहेगा ऑपरेशन- डीएम

आवास बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह एवं सचिव सहित 25 लोग गिरफ्तार

पटना : राजधानी पटना के राजीव नगर स्थित नेपाली नगर में अतिक्रमण के विरुद्ध ऑपरेशन अभी जारी रहेगा

और उपद्रवियों से सख्ती से निपटा जाएगा.

70 अवैध निर्माण के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई के बाद प्रशासन ने विज्ञप्ति जारी की.

डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह एवं एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने कहा कि

कॉल डिटेल्स, व्हाट्सएप चैट एवं वीडियो फुटेज के आधार पर हंगामा करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है.

जांचोपरांत उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अतिक्रमण के विरूद्ध ऑपरेशन अभी जारी रहेगा.

प्रशासन के कब्जे में 40 एकड़ जमीन

उन्होंने कहा कि राजीव नगर में बिहार राज्य हाउसिंग बोर्ड की अर्जित भूमि से

सार्वजनिक उपयोग के लिए अतिक्रमण हटाने के लिए रविवार को सुबह 5ः00 बजे प्रशासन द्वारा

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई. प्रशासन ने 40 एकड़ जमीन को अपने कब्जे में ले लिया है.

लगभग 95 संरचनाओं को तोड़ दिया. तोड़ी गई संरचनाओं में अधिकांश चहारदीवारी एवं निर्माणाधीन मकान थे. 75 संरचनाओं को पूरी तरह से एवं 20 संरचनाओं को आंशिक रूप से तोड़ा गया. पांच ऐसे मकान थे जिसमें लोग रह रहे थे, इन्हें खाली करने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है.

पुलिस ने दागे पांच राउंड आंसू गैस

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्ण रही कोई, कोई अप्रिय घटना नहीं घटी. लगभग 500 बल प्रतिनियुक्त किए गए थे. उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग किया गया. पुलिस ने पांच राउंड आंसू गैस का प्रयोग किया.

सिटी एसपी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल

इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक, एक महिला पुलिसकर्मी एवं एक अन्य पुरुष पुलिसकर्मी को हल्की चोटें आई है, जिनका प्राथमिक उपचार चल रहा है. कार्रवाई में किसी की भी मृत्यु नहीं हुई है. मृत्यु के बारे में जो अफवाह फैलाई जा रही है जिला प्रशासन उसका खंडन करता है.

दीघा कृषि भूमि आवास बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष गिरफ्तार

जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो स्वयं स्थल पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण बनाए हुए थे. पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कराई गई. दीघा कृषि भूमि आवास बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह एवं सचिव सहित 25 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जिसमें एक महिला भी शामिल है. पांच वाहन भी जब्त किया गया. जिला प्रशासन को प्राप्त सूचना के अनुसार हंगामा करने के लिए बाहर से भी लोगों को बुलाया गया था. गिरफ्तार लोगों के कॉल डिटेल्स एवं व्हाट्सएप चैट के आधार पर भू माफियाओं की भी संलिप्तता पाई गई है.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img