पटना में आज भी चलेगा अतिक्रमण अभियान

पटना : राजधानी पटना में आज यानी सोमवार एक जुलाई से फिर से अतिक्रमण अभियान चलेगा। अतिक्रमण आयुक्त के निर्देश पर आज से 13 जुलाई तक अतिक्रमण अभियान चलेगा। नए डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह एवं एसएसपी सह डीआईजी राजीव कुमार मिश्रा ने पांच टीम का गठन किया है। बता दें कि पिछले महीने भी पटना में अतिक्रमण अभियान चलाया गया था।अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर निगम के चार अंचल नूतन राजधानी, पाटलिपुत्र, बांकीपुर और कंकड़बाग में चलेगा। इसके अलावा दानापुर नगर परिषद क्षेत्र में भी यह अभियान चलेगा। जिन इलाकों से अतिक्रमण हटेगा वहां दोबारा नहीं हो जाए इसके लिए फॉलोअप टीम भी रहेगी। यह मुहिम 13 जुलाई तक चलेगी। इसके लिए अधिकारियों और कर्मियों की रोस्टरवार तैनाती की जाएगी।

आयुक्त ने कहा कि जनहित में सड़कों, फुटपाथ और सर्विस रोड को अतिक्रमण मुक्त रखना अति आवश्यक है। सभी मुख्य और प्रधान मार्गों (आर्टिरियल रोड और ट्रंक रोड) से अवैध वेंडिंग व अवैध पार्किंग को हटाएं। किसी भी मार्ग पर किसी भी तरह की अनाधिकृत व्यावसायिक गतिविधि की स्वीकृति नहीं दी जा सकती है। जान न लगे और लोगों की आवाजाही आसानी से हो इसके लिए अनिवार्य है।

यह भी पढ़े : Breaking : नगर विकास एवं आवास विभाग में बड़ा फेरबदल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...