धनबाद में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी

पॉलिटेक्निक रोड से लेकर कार्मेल स्कूल तक कराया गया अतिक्रमण मुक्त

धनबाद : नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी है.

कल पहली फेज में रणधीर वर्मा चौक से लेकर पुलिस लाइन तक अतिक्रमण मुक्त कराया गया.

इसी क्रम में आज दूसरी फेज में पॉलिटेक्निक रोड से लेकर कार्मेल स्कूल तक

अतिक्रमण मुक्त कराया गया, ताकि सड़क चौड़ीकरण हो तथा यातायात सुचारू रूप से आवागमन हो.

atikraman1 22Scope News

अतिक्रमण हटाओ अभियान: नगर आयुक्त ने लोगों से की अपील

धनबाद नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने बताया कि अभी हाल ही में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अतिक्रमण का मुद्दा प्रमुख रूप से छाया रहा. दिन प्रतिदिन लोग सड़क पर धीरे-धीरे अतिक्रमण कर सड़क को छोटा कर दे रहे हैं जिस वजह से अक्सर नागरिकों को जाम और कठिनाईओं का सामना करना पड़ता है. इस दरमियान नगर निगम की टीम के द्वारा आज दूसरी फेज में अतिक्रमण हटाया गया

atikraman123 22Scope News

अतिक्रमण करने से आवागमन तथा जाम की समस्या बनी रहती है इसलिए सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले नागरिकों से अपील करना चाहता हूं कि सड़क किनारे किसी भी तरह का अतिक्रमण ना लगाएं.

पहले दिन दर्जनों दुकानों को हटाया गया

बता दें कि पहले दिन सहायक नगर आयुक्त कंचन कुमारी भदोलिया, कार्यपालक पदाधिकारी मो. अनीस, फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार समेत निगम के आधा दर्जन से अधिक कर्मियों ने अतिक्रमण हटाया. इस दौरान कई जगह विरोध का भी सामना करना पड़ा, हालांकि निगम ने बलपूर्वक फुटपाथ का कब्जा. करने वाली दुकानों को हटाया. नगर निगम के अभियान को लेकर शहरभर के फुटपाथ दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा.

atikraman12 22Scope News

अतिक्रमण हटाओ अभियान: सड़क सुरक्षा को लेकर हुई थी बैठक

गौरतलब है कि समाहरणालय कार्यालय में हाल ही में सड़क सुरक्षा समिति को लेकर एक बैठक की गई थी. जिसमें बैठक में अतिक्रमण को लेकर मुद्दा छाया रहा, जिसके बाद नगर निगम की ओर से रणधीर वर्मा चौक से लेकर पुलिस लाइन तक पहले फेज में अतिक्रमण मुक्त कराया गया, ताकि सड़कें चौड़ी हों और यातायात सुचारू हो. वाहनों का बिना अटके आवागमन हो सके. नगर निगम के पदाधिकारी मो. अनीस ने बताया कि अभी हाल ही में सड़क सुरक्षा समिति के बैठक में अतिक्रमण का मुद्दा प्रमुख रूप से छाया रहा है. दिन प्रतिदिन लोग सड़क पर धीरे-धीरे अतिक्रमण कर सड़क को छोटा कर दे रहे हैं. इस वजह से अक्सर नागरिकों का जाम तथा कठिनाई का सामना करना पड़ता है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...