समर स्किन केयर, कई समस्याओं को दूर करने के लिए उपयोगी

Pimple free glowing  skin :  कौन नहीं चाहता उनकी स्किन ग्लोइंग और खूबसूरत हो. अक्सर गर्मी के मौसम में कई तरह के पिम्पल्स निकल  आते हैं. स्किन चिपचिप होने लगती है और पसीने की वजह से ऑयली स्किन हो जाती है. जिसके कारण स्किन पर दाने या पिम्पल्स निकलने शुरू हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप समर स्किन केयर में दही और नींबू को शामिल करें तो इससे आपको काफी मदद मिल सकती है. दही और नींबू त्‍वचा की कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होते हैं. सालों से दही का इस्‍तेमाल स्किन को खूबसूरत बनाने और एक्ने, पिंपल्स आदि को दूर करने के लिए इस्‍तेमाल में लाया जाता रहा है जबकि नींबू में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्‍सीडेंट्स स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के लिए उपयोगी में लाई जाती है. तो चलिए जानते हैं स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है नींबू और दही.

skin 22Scope News

 रात में सोने से पहले जरूर करें ये काम

जल्द दूर करे एक्ने और मुहांसे

एक्ने और मुहांसों को दूर करने के लिए दही और नींबू का इस्तेमाल बहुत उपयोगी होता है. दही और नींबू दोनों में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो मुहांसे और एक्ने से होने वाली सूजन को कम करता है और स्किन को हील करने में मदद करता है.

skin2 22Scope News

स्किन को बनाए ब्राइट एवं खूबसूरत 

ड्राई या तैलीय त्‍वचा की समस्‍या को दूर कर स्किन को ब्राइट बनाने में भी नींबू और दही बहुत उपयोगी है. स्किन से टैनिंग भी नींबू दूर करता है और स्किन को ठंडक का एहसास दही दिलाता है.

skin3 22Scope News

दही और नींबू फेस पैक बनाने का तरीका

एक कटोरी में 2 चम्मच दही लें और इसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं. अब इसे अच्छी तरह से फेट कर पेस्‍ट बना लें. इस पेस्ट को चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाएं. फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें.

गर्मी ने दस्तक दे दी है, इस बदलते मौसम में अपना ख्याल कैसे रखें

Saffrn

Trending News

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish...

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh: Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर...

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...

बिहार के 38 जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत

पटना : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISPC) के सहयोग से बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img