नीतीश कुमार ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का जल, थल और हवाई निरीक्षण

दरभंगाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को दरभंगा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। नीतीश कुशेश्वर स्थान हेलीकॉप्टर से पहुंचे और वहां से सीधे एनडीआरएफ की बोट पर सवार होकर अदलपुर निकल गए । पूरे अमले को लेकर सात बोटों का काफिला आगे बढ़ा। इस दौरान जल संसाधन मंत्री संजय झा मुख्यमंत्री को इलाके के हालात समझाते दिखे। हालांकि कोरोना को देखते हुए स्थानीय मीडिया को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से दूर रखा गया लेकिन नीतीश कुमार को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। अदलपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों में घूमने के बाद सीएम विस्थापित परिवारों से मिले , सामुदायिक किचन देखने गए और शंकरानंद मॉर्डन स्कूल ग्यासपुर में स्वास्थ्य कैम्प के साथ कोविड टीका करण केंद्र का निरीक्षण भी किया। यहां से नीतीश कुमार दिवंगत विधायक शशिभूषण हजारी के घर पहुंचे और परिवार के लोगो को सांत्वना दी । उन्होने कुशेश्वर स्थान मंदिर में पूजा भी की । बाद में मीडिया से बातचीत में उन्होने कहा कि ये इलाका साल के छह महीने पानी से प्रभावित रहता है। ऐसे में लोगों की परेशानी कैसे दूर किया जाए इस पर मंथन चल रहा है। 

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...