Bhojpur-पूर्व विधायक भाई दिनेश ने लालू यादव के बेहतर स्वास्थ्य के लिए वैष्णो देवी में टेका माथा

Bhojpur– जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश ने मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेका कर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के लिए बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है. लालू यादव को गरीब गुरबों के मसीहा बतलाते हुए भाई दिनेश ने कहा है कि आज पूरा बिहार उनकी सलामती के लिए दुआ मांग रहा है. यहां बता दें कि भाई दिनेश शुरुआती दौर में राजद से जीते थें, लेकिन बाद में टिकट नहीं मिलने पर भाजपा में चले गये थें. लेकिन भाई दिनेश को भाजपा ने भी टिकट नहीं दिया, जिसके बाद वह जन अधिकार पार्टी में चले गये. अब भाई दिनेश राजद  सुप्रीमो के लिए दुआ मांग रहे हैं. लालू यादव को दो दिन पहले ही इलाज के लिए दिल्ली एम्स में ले जाया गया है, जहां उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है.

रिपोर्ट- नेहा गुप्ता

22Scope पर livestreming के जरिए देखें लाइव बुलेटिन  

ठनका गिरने से महिला की मौत, मासूम घायल, प्राकृतिक आपदा ने...

बख्तियारपुर : बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घांघ गांव में सोमवार की अहले सुबह आकाशीय बिजली गिरने की दर्दनाक घटना में 25...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : अचानक सैकड़ों की संख्या में लोग...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना के बिलौटी गांव में कथित पुलिस एनकाउंटर में मारे गए युवक भरत तिवारी मामले को लेकर लगातार...

पटना के डालडा गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों की नुकसान,...

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पटना के डालडा गोदाम में भीषण आग लगी है जिसमें करोड़ों...