Bhojpur-पूर्व विधायक भाई दिनेश ने लालू यादव के बेहतर स्वास्थ्य के लिए वैष्णो देवी में टेका माथा

Bhojpur– जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश ने मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेका कर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के लिए बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है. लालू यादव को गरीब गुरबों के मसीहा बतलाते हुए भाई दिनेश ने कहा है कि आज पूरा बिहार उनकी सलामती के लिए दुआ मांग रहा है. यहां बता दें कि भाई दिनेश शुरुआती दौर में राजद से जीते थें, लेकिन बाद में टिकट नहीं मिलने पर भाजपा में चले गये थें. लेकिन भाई दिनेश को भाजपा ने भी टिकट नहीं दिया, जिसके बाद वह जन अधिकार पार्टी में चले गये. अब भाई दिनेश राजद  सुप्रीमो के लिए दुआ मांग रहे हैं. लालू यादव को दो दिन पहले ही इलाज के लिए दिल्ली एम्स में ले जाया गया है, जहां उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है.

रिपोर्ट- नेहा गुप्ता

22Scope पर livestreming के जरिए देखें लाइव बुलेटिन  

Jharkhand Liquor Scam: ईडी ने पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव और बेटे...

झारखंड शराब घोटाला मामले में ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को समन जारी किया है। रांची स्थित...

Jagannath Rath Yatra 2026: आज देव स्नान यात्रा, 15 दिन के...

 रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में आज देव स्नान यात्रा होगी। भगवान जगन्नाथ 15 दिनों के एकांतवास पर जाएंगे। 16 जुलाई को भव्य रथयात्रा निकाली...

Jharkhand Health Update: 108 एंबुलेंस सेवा का बदलेगा स्वरूप, गांवों तक...

 झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा के लिए नया एसओपी तैयार किया जा रहा है। सरकारी अस्पताल तक मुफ्त सेवा मिलेगी, जबकि निजी अस्पताल चुनने...