Ranchi– डॉ रामदयाल मुंडा कला भवन सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने (Jharkhand Public Service Commission) के सातवीं से दसवीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से अनुशंसित 252 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवनियुक्त अधिकारियों को संबोंधित करते हुए कहा कि आप राज्य का ख्याल रखें हम आपका ख्याल रखें. हमारी कोशिश इस राज्य को गरीब राज्यों की श्रेणी से निकालकर अग्रणी राज्य में तब्दील करने की है.
खाली पदों को भरने की प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है
हेमंत सोरेन ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके राज्य में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया की जिस प्रक्रिया की शुरुआत की गयी है वह आगे भी जारे रहेगी.
चयनित अधिकारियों के सामाजिक पृष्ठभूमि की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा कि 252 अभ्यर्थियों में से 32 अभ्यर्थी बीपीएल परिवार से आते हैं. बीपीएल परिवार से आने वाले ये अभ्यर्थी अब अफसर बन राज्य की किस्मत को संवारेंगे. इस बार जेपीएससी ने बिना देरी किये हुए 251 दिनों में रिजल्ट जारी कर दिया और उसके ठीक 38 दिनों के बाद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंप दिया गया.
विकास की जड़ को मजबूत करने का काम कर रही है सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद झारखंड को नई दशा और दिशा देने के लिए सकारात्मक सोच के साथ पहल नहीं हुई. जिसका खामियाजा हम सभी को भुगतना पड़ रहा है. राज्य के विकास की जड़े खोखली हो चुकी थी. इसे हरा-भरा करने के साथ मजबूत करने की कोशिश लगातार कर रहे है. गरीब राज्यों की श्रेणी से निकलकर झारखंड अग्रणी राज्यों में कैसे शामिल किया जाय यह हमारी चिंता है.
गरीब बच्चे भी बने अफसर, परीक्षा शुल्क कम किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन गरीब बच्चों ने कड़ी मेहनत कर अफसर बनने का सपना संजोया है. ज्यादा से ज्यादा गरीब बच्चे सिविल सेवाओं की परीक्षा में शामिल हो सके. उन पर परीक्षा शुल्क का भारी बोझ नहीं पड़े, इसके लिए सरकार ने आवेदन शुल्क को 600 रूपए से कम कर 100 रुपए और अनुसूचित जाति ओर अनुसूचित जनजाति के लिए परीक्षा शुल्क को 150 रूपए से कम कर 50 रुपया किया.
11 सेवाओं में 252 पदों पर हुई है नियुक्ति
सातवीं से दसवीं सिविल सेवा परीक्षा के जरिए झारखंड प्रशासनिक सेवा 44,, झारखंड पुलिस सेवा के 40, जिला समादेष्टा के 16, कारा अधीक्षक के दो, सहायक नगर आयुक्त के 65, झारखंड शिक्षा सेवा के 41, अवर निबंधक के 10, सहायक निबंधक -कृषि पशुपालन एवं सहकारिता के 6 , सहायक निदेशक- सामाजिक सुरक्षा के दो, नियोजन पदाधिकारी के नौ और प्रोबेशन पदाधिकारी के 17 पदों पर नियुक्ति हुई है।
22Scope पर livestreming के जरिए देखें लाइव बुलेटिन
Ranchi- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 10 हजार युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र
Highlights

















