सीएम हेमंत सोरेन ने 289 अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र, लेकिन संबोधित नहीं कर पाए, जानिए वजह

रांची. सीएम हेमंत सोरेन ने आज 289 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया। यह नियुक्ति पत्र नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों पर 289 अभ्यर्थियों को दिया गया। इसमें राजस्व निरीक्षक, विधि सहायक, सेनेटरी सुपरवाइजर सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर, गार्डेन अधीक्षक, भेटनरी ऑफिसर के पद शामिल हैं।

सीएम हेमंत सोरेन ने अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र

इस कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन के अलावा वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री सुंदिव्य कुमार सोनू, मंत्री संजय यादव और मुख्य सचिव अलका तिवारी भी मौजूद रही। हालांकि सीएम हेमंत सोरेन ने 289 अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र दिया, लेकिन गले में खरास की वजह से वे नवनियुक्तों को संबोधित नहीं कर पाए।

वहीं इस दौरान वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने नवनियुक्त कर्मियों से कहा आपने अपने टैलेंट से यह नियुक्ति पाई है। अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा और ईमानदारी को लेकर चले। इसके लिए संकल्प लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड बनने के बाद जिनके हाथों में आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी थी, उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। उनके पास कोई ब्लू प्रिंट ही नहीं था। उन्होंन आज आपका डायरेक्ट अपॉइंटमेंट हुआ है, यह मुख्यमंत्री जी का सोच का परिणाम है। मुख्यमंत्री झारखंड को युवाओं का राज्य बनाना चाहते हैं।

जनकल्याण की लें शपथ- मंत्री

वहीं मंत्री संजय प्रसाद यादव ने नवनियुक्त कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि आप झारखंड के विकास और जनकल्याण की आज से शपथ लें। हमारी सरकार जो कहती वो करती है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच बिल्कुल साफ और स्पष्ट है। झारखंड की सरकार विकसित झारखंड बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

वहीं मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि झारखंड में शहरीकरण तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन 2.O के 2 महीने भी नहीं हुए है, लेकिन 289 लोगों को नियुक्ति मिल गई है। उन्होंने कहा कि तमाम नव नियुक्त पदाधिकारियों से हमें भी उम्मीद है कि हमारे साथ मिल कर काम करेंगे।

Bihar Women and Child Development Summit: पीएम मोदी की मौजूदगी में...

Bihar Women and Child Development Summit: महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन शुक्रवार...

Bihar Cooperation Minister: धान खरीद और गोदाम निर्माण पर सख्ती, अधिकारियों...

Bihar Cooperation Minister: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने मगध और कोसी प्रमंडल के जिलों में विभागीय योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा...

Patna Pharma Raid: पटना में फार्मा कंपनी पर कार्रवाई, 10 दवाओं...

Patna Pharma Raid: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित सेलुलस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड में राज्य औषधि नियंत्रक की टीम ने औचक निरीक्षण किया।...