Advertisment

हाइवा संचालकों ने रेलवे से कोयले की ढुलाई के विरोध में एमपीएल रेलवे ट्रैक पर किया विरोध प्रदर्शन

निरसा: निरसा हाइवा परिवहन स्वावलम्बी सहकारी समिति ने रेल से कोयला मंगाने के विरोध में एमपीएल की रेलवे ट्रैक पर विरोध प्रदर्शन किया।समिति के संजय सिंह ने बताया कि रोजी-रोटी बचाने के लिये समिति के नेतृत्व में हाइवा मालिक रेलवे ट्रेक पर पदयात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। एमपीएल प्रबन्धन के आश्वासन पर हाइवा मालिकों ने जमीन जायदाद, आभूषण बेच और बैंक से कर्ज लेकर हाइवा खरीदा। दस वर्षों से ज्यादा समय तक हाइवा चला। लेकिन रेलवे लाइन बनने से  बेरोजगारी का संकट खड़ा हो गया। रेल लाइन का ट्रायल किया जा रहा है, अब कोयला रेलवे की बोगियों से आएगी, इस परिस्थिति में हाइवा मालिकों का क्या होगा। एमपीएल प्रबन्धन हाइवा परिवहन स्वावलम्बी सहकारी समिति को आश्वासन दे कि रेलवे का ट्रैक बनने के बावजूद हाइवा से कोयले की ढुलाई पूर्ववत होती रहेगी।

रिपोर्ट:-संदीप कुमार शर्मा

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...