श्रीनगर में बड़ा हादसा : झेलम में नाव डूबने चार की मौत, लोगों में गुस्सा

डिजीटल डेस्क :  जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के गंडबल नौगाम इलाके में मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ।  झेलम नदी में एक नाव पलट गई। इस हादसे में चार लोगों के मौत की पुष्टि की गई है जबकि 3 लोगों को बचाया गया है। हादसे में 10 छात्रों समेत कई लापता बताए जा रहे हैं। है। स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी है और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि इस नाव में ज्यादातर बच्चे सवार थे।

3 बचाए गए,  10 छात्रों समेत कई लापता

बताया जा रहा है कि जब नाव पलटी तो उसमें 20 लोग सवार थे। अभी बचाव अभियान जारी है। चारों मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। श्रीनगर स्थित एसएमएचएस अस्पताल के सुपरिनटेंडेट डॉ. मुजफ्फर जरगर ने बताया कि अस्पताल में लाए गए 7 लोगों में से 4 की मृत्यु हो चुकी है जबकि 3 अन्य उपचाराधीन हैं। मरने वालों में दो की पहचान शब्बीर अहमद व गुलजार अहमद के रूप में हुई है। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को घटनास्थल पर तैनात कर दिया गया।

बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण झेलम सहित कई जल निकायों के जल स्तर में वृद्धि हुई है। इसके चलते नदियों का जलस्तर दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। इसके कारण नदी उफान पर है। श्रीनगर के डीसी डॉ. बिलाल मोहिउद्दीन भट भी मौके पर पहुंचे हैं और बचाव कार्य का जायजा लेने के साथ ही नाराज लोगों को शांत कराने में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि नाव में कुछ श्रमिक और स्कूली छात्र सवार थे। दुर्घटनास्थल के पास मौजूद पुलिस के एक दस्ते ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे पर सियासी दलों ने जताया दुख

हादसे पर सियासी नेताओं ने अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि  झेलम नदी पर नाव पलटने की खबर दुखदायी है। वह आशा और प्रार्थना करते हैं कि नाव पर सवार सभी लोगों को सुरक्षित और शीघ्रता से बचा लिया जाए। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि इस दुखद दुर्घटना के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। कुछ बच्चों की मौत की खबरें आ रही हैं। उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है और प्रशासन से हरसंभव मदद करने का आग्रह करती हूं। भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि हादसे पर अपना गहरा दुख व्यक्त करता हूं। मेरी संवेदनाएं इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ हैं। शोक संतप्त परिवारों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करता हूं और एसएमएचएस में इलाज करा रहे लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...