IND vs ENG 2nd T20: भारतीय टीम ने ली अजेय बढ़त, इंग्लैंड को 49 रन से हराया

तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारत 2-0 से आगे

एजबेस्टन : तीन मैचों की टी-20 सीरीज में इंग्लैंड के विरुद्ध भारतीय टीम ने 2-0 की अजये बढ़त ली है.

भारत ने इंग्लैंड को 49 रन से हराया.

शनिवार को टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला एजबेस्टन में खेला गया.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 170 रन बनाए.

जवाब में इंग्लैंड की टीम 17 ओवर में 121 रन पर सिमट गई.

इस मैच में विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह की टी-20 टीम में वापसी हुई.

भारत ने इंग्लैंड को 49 रन से हराया

भारत ने दूसरे टी-20 में इंग्लैंड को 49 रन से हरा दिया है.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने रवींद्र जडेजा की

नाबाद 46 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट पर 170 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 17 ओवर में 121 रन पर सिमट गई. भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल की घातक गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाजों की एक न चली. भुवनेश्वर ने तीन विकेट झटके. वहीं, बुमराह और चहल को दो-दो विकेट मिले.

बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने लगातार 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला जीता

इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है. भारत ने इंग्लैंड में लगातार चौथी टी-20 सीरीज में जीत हासिल की. इससे पहले उसने 2021 में 3-2, 2018 में 2-1 और 2017 में 2-1 से सीरीज को अपने नाम किया था. वहीं, बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने लगातार 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला जीता. वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान हैं.

गेंदबाजों का जलवा

पहले मैच की तरह दूसरे मैच में भी भारतीय गेंदबाजों ने अद्भुत प्रदश्रन करते हुए सामान्य लक्ष्य का बचाव किया. मैन ऑफ द मेच भुवनेश्वर व बुमराह ने शुरू से ही दबाव बनाया जिससे इंग्लैंड ने 27 रनों पर ही तीन विकेट गंवा दिए. इंग्लैंड ने शुरू में ही लय गंवा दी और उनकी पूरी टीम 17 ओवर में 121 रनों पर आलआउट हो गई.

कोहली का खराब प्रदर्शन जारी

फरवरी के बाद पहला टी-20 मैच खेल रहे विराट कोहली तीन गेंद पर एक रन बनाकर आउट हुए. उन्हें और रोहित दोनों को ग्लीसन ने आउट किया. हालांकि मलान ने विराट का अच्छा कैच लिया लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान पिछले कुछ सालों से खराब फार्म में हैं. पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में टी-20 विश्व कप में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद से उन्होंने सिर्फ दो टी-20 मैच खेले हैं.

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...

Ranchi Railway: सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेनें...

 रांची से सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पर्याप्त सीधी ट्रेनें नहीं हैं। यात्रियों को दूसरे शहरों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। बेंगलुरु...