Advertisment

Aurangabad- दस हार्डकोर माओवादी गिरफ्तार, एक कोरोना पॉजिटिव

Aurangabad– माओवादियों के खिलाफ लगातार चलाये जा रहे विशेष छापेमारी अभियान में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कुल दस हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है.

 गिरफ्तार नक्सली औरंगाबाद और अरवल जिले में बेहद सक्रिय रहे है. पुलिस को कई मामलों में इनकी तलाश थी.

 गिरफ्तार नक्सलियों के पास से काफी मात्रा में असलहों की बरामदगी की सूचना है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई : दस हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है

नक्सलियों की गिरफ्तारी के बारे में पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि  कुख्यात

नक्सली मनीष उर्फ मनीष यादव अपने साथियों के साथ औरगांबाद के कई स्थानों पर भ्रमण कर रहा है. 

प्राप्त सूचना के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) मुकेश कुमार के नेतृत्व में रफीगंज, पौथु एवं

गोह थाने की पुलिस छापेमारी में जुट गयी. इसी छापेमारी अभियान में पुलिस को वांछित नक्सली और

अरवल जिले का बलौरा निवासी मनीष उर्फ मनीष यादव, रफीगंज थाना के पड़राही निवासी कमलेश यादव, योगेंद्र यादव,

पौथु थाना के दल बिगहा निवासी महेंद्र यादव, पौथु थाना के बनाही निवासी सरयू राम और गोह थाना के

अजान निवासी देवीलाल यादव विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया.

मनीष यादव पर ईट भट्ठों से लेवी की वसुली करने का आरोप

बताया जा रहा है कि नक्सलियों का टीम लीडर मनीष यादव अरवल और उसके आसपास जिलों में ईट भट्ठों से

लेवी की वसुली करता था. इसके विरुद्ध अरवल जिले के कुर्था थाना में  लेवी वसूली से संबंधित कांड संख्या-157/22,

वंशी थाना में आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या-71/06, करपी थाना में हत्या व आर्म्स एक्ट के मामले में कांड सं.-159/11,

औरंगाबाद जिले के बंदेया थाना में कांड सं.-12/17,  गोह थाना में  रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट के मामले में कांड सं.-189/22

, रफीगंज थाना में हत्या व आर्म्स एक्ट के मामले में कांड सं.-861/15 एवं 237/22 दर्ज है. जबकि कमलेश यादव के

खिलाफ रफीगंज थाना में नक्सल कांड सं.-155/07 व 50/14 एवं गोह थाना में नक्सल व आर्म्स एक्ट के

मामले में कांड सं.-140/13 दर्ज है. अन्य गिरफ्तार नक्सलियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है.

पचरिया पुल के संवेदक से रंगदारी मांगने में भी कई नक्सली गिरफ्तार

जबकि रफीगंज में पचरिया पुल के निर्माण में 19 जून को संवेदक से लेवी के रूप में रंगदारी मांगे जाने के आरोप में

दर्ज रफीगंज थाना कांड सं.-217/ 22 का तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करते हुए उद्भेदन किया गया.

इस मामले के उद्भेदन के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) के नेतृत्व में छापेमारी कर रफीगंज थानाध्यक्ष ने कई थाना

के नक्सल कांडों में वांछित चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सलियों में जम्होर थाना के कुड़वां निवासी भीम पासवान,

बौरा निवासी बाढू पासवान, संजय महतो और बहादुरपुर निवासी नरेश पासवान है. गिरफ्तार नक्सली भीम पासवान पर नक्सल

व आर्म्स एक्ट के मामले में जम्होर थाना में कांड सं.-27/07, 16/10 एवं 69/15 दर्ज है.

मेडिकल जांच में एक नक्सली कोरोना पॉजिटिव

मेडिकल जांच में एक नक्सली कोरोना पॉजीटिव पाया गया है. पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज कराया जा रहा है.  

एसपी ने कहा कि दोनों टीमों के छापेमारी अभियान में इन नक्सलियों की गिरफ्तारी से कई नक्सल कांडों का उदभेदन

हुआ है और नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा है. नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस का छापेमारी अभियान लगातार जारी है.

रिपोर्ट- दीनानाथ

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...

JSSC Recruitment 2026: सहायक आचार्य भर्ती आवेदन स्थगित, Inter Level Exam...

जेएसएससी ने सहायक आचार्य (पारा कोटि) भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी है। इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के आवेदन की...

JPSC Recruitment Process: जेपीएससी में खत्म हुई Member in Charge व्यवस्था,...

झारखंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। वर्षों पुरानी मेंबर इन चार्ज व्यवस्था लगभग समाप्त कर दी गई...