राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा के झारखंड आने से पहले बदल गया समीकरण

विधायकों व सांसदों के साथ बैठक करेंगे यशवंत सिन्हा

रांची : विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 16 जुलाई को झारखंड आयेंगे.

लेकिन उनके आने से पहले ही यहां का समीकरण बदल गया.

क्योंकि झामुमो ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का एलान किया है.

वहीं रांची पहुंचने के बाद यशवंत सिन्हा कांग्रेस विधायकों और सांसदों के साथ बैठक करेंगे.

राष्ट्रपति चुनाव में उनसे समर्थन का आग्रह करेंगे.

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय भी बैठक में शामिल होंगे.

अविनाश पांडेय शुक्रवार को रांची आयेंगे.

वह नौ से 14 अगस्त तक होने वाले कार्यक्रमों को लेकर

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्षों व मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे.

झामुमो ने द्रौपदी मुर्मू का किया समर्थन

झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की है. इस संबंध में पार्टी की ओर से कहा गया है कि राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड की पूर्व राज्यपाल व आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं. यहां बता दें कि झामुमो ने इस मामले में फैसला लेने के लिए शिबू सोरेन को अधिकृत किया था. इस बीच द्रौपदी मुर्मू ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शिबू सोरेन से मिलकर समर्थन की मांग की थी.

समर्थन देने का ये रहा कारण

यहां बता दें कि राजनीतिक हलकों में यह आशंका पहले ही जतायी जा रही थी कि झामुमो द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर सकती है. क्योंकि देश के इतिहास में पहली बार कोई आदिवासी देश के सर्वाेच्च पद का उम्मीदवार बनी है और वह भी महिला. इस परिस्थिति में झामुमो के लिए द्रौपदी मुर्मू का विरोध करना मुश्किल भरा फैसला होगा. क्योंकि इससे उसके आधार वोट में सेंधमारी का खतरा होगा.

खुद शिबू सोरेन का इतिहास आदिवासी हितों के लिए संघर्ष का रहा है. आदिवासी हितों के लिए उन्होने लम्बी कुर्बानी दी है और आज यदि एक आदिवासी महिला देश के सर्वाेच्च पद उम्मीदवार बनी है, तब उसका विरोध करना उनकी छवि से मेल नहीं खाता. उल्टी आदिवासी विरोधी होना ठप्पा लगता.

Ranchi-किसने की क्रास वोटिंग, सियासी गलियारों में बना चर्चा का विषय

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...