राष्ट्रपति चुनाव: विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 15 जुलाई को आएंगे बिहार

महागठबंधन की हुई बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने दी जानकारी

पटना : राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 15 जुलाई को बिहार आएंगे.

इसकी जानकारी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दी.

उन्होंने कहा कि 15 जुलाई को यशवंत सिन्हा का स्वागत महागठबंधन के लोग करेंगे.

इसके बाद एक मीटिंग होगी, जिसमें विधायक व सांसद शामिल होंगे.

महागठबंधन की बैठक राजद कार्यालय में हुई.

बैठक का नेतृत्व बिहार पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किया.

जिसमें महागठबंधन के सभी घटक दल के नेता शामिल हुए. वहीं बैठक में कांग्रेस के नेता भी मौजूद रहे.

प्रधानमंत्री के बिहार दौरे पर तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम मोदी बिहार विधानसभा शताब्दी वर्ष समारोह के समापन कार्यक्रम में आ रहे हैं. उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम है. हम भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. ये कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि विधानसभा शताब्दी वर्ष समापन कार्यक्रम है.

पूरे बिहार में सुखाड़ है सरकार को नहीं कोई ध्यान

मीडिया को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरे बिहार में सुखाड़ है, लेकिन सरकार को कोई ध्यान नहीं है. जिसकी हम निंदा करते हैं. इससे किसानों को परेशानी हो रही है. सुखाड़ क्षेत्र में सरकार को हर्जाना देनी चाहिए और पानी की व्यवस्था करनी चाहिए. नेपाल से जो पानी छोड़ा जा रहा है वो विभिन्न नदियों में जा रहा है. जिसके कारण पानी का स्तर नदियों में बढ़ता जा रहा है. जहां बाढ़ की समस्या है उस पर भी सरकार को ध्यान देनी चाहिए.

महंगाई व बेरोजगारी को लेकर 7 अगस्त को प्रदर्शन

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी को लेकर पूरे बिहार में महागठबंधन द्वारा 7 अगस्त को प्रदर्शन किया जाएगा. बढ़ती महंगाई से जहां एक तरफ लोग परेशान है, वहीं युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है. ट्रांसफर पोस्टिंग मामले में रामसूरत राय के बयान पर उन्होंने कहा कि 17 सालों से यह विभाग भाजपा के पास है. मंत्री जी ने कहा है कि राजस्व विभाग को माफियाओं ने कब्जा कर लिया है. इसका मतलब यही है कि माफियाओं ने बीजेपी को कब्जा कर लिया है. या उनमें इतनी हिम्मत नहीं है कि वे राजस्व विभाग को इनसे छुड़ा पाये. सूबे में भ्रष्टाचार बढ़ गयी है. ये लोग एक-दूसरे से नुरा कुस्ती कर रहे है जिसका नुकसान बिहार के लोगों का हो रहा है.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...